ना सिंदूर, ना हेवी जूलरी, मुंबई में बिलकुल अलग रूप में दिखी दुल्हन अनुष्का

ना सिंदूर, ना हेवी जूलरी, मुंबई में बिलकुल अलग रूप में दिखी दुल्हन अनुष्का

ना मांग भरी सिंदूर, ना चिपके बाल, ना साड़ी और ना भारी भरकम जूलरी में दबी खूबसूरती…दिल्ली वाले रिसेप्शन में जहां अनुष्का शर्मा का बिलकुल देशी लुक दिखा, वहीं मुंबई में आयोजित पार्टी में वह मॉडर्न अवतार में नजर आईं।  ना सिंदूर, ना हेवी जूलरी, मुंबई में बिलकुल अलग रूप में दिखी दुल्हन अनुष्का

सुनहरे रंग के चमकीले लहंगे के साथ उन्होंने कमर पर ‘बंगाल टाइगर’ बेल्ट पहनी। उनके इस पूरे आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया। लहंगे के साथ अनुष्का ने जो दुपट्टा लिया उसे लखनऊ के कारीगरों ने तैयार किया। लहंगे में चांदी के धागों, सिक्वीन और ऑर्गैंजा फूलों का इस्तेमाल किया गया। ना सिंदूर, ना हेवी जूलरी, मुंबई में बिलकुल अलग रूप में दिखी दुल्हन अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने अपनी गोल्डन ड्रेस के साथ रोज़ कट डायमंड जूलरी पहनी। पिछली बार की तरह हेवी नेकपीस की बजाए उन्होंने हल्के गहने पहने जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया। वहीं, विराट कोहली नीले रंग के बंदगला ब्लेजर और सफेद पैंट में नजर आए जिसे फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने तैयार किया था। ना सिंदूर, ना हेवी जूलरी, मुंबई में बिलकुल अलग रूप में दिखी दुल्हन अनुष्का

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई के प्रतिष्ठित सैंट रीजिस होटल में हुआ। ‘विरुष्का’ के नाम से लोकप्रिय विराट-अनुष्का की जोड़ी ने इस महीने की 11 तारीख को इटली के टस्कनी में शादी की थी। मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में सितारों का जमघट लगा। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com