पहला सेक्स होता है बहुत खास इसलिए रखें इन सब बातों का खास ख्याल...

पहला सेक्स होता है बहुत खास इसलिए रखें इन सब बातों का खास ख्याल…

नई दिल्ली। जब आप किसी के करीब होते हैं तो उनका साथ आपको अच्छा लगता है। लेकिन रिलेशनशिप में पहली बार किसी के साथ इंटिमेट होना बड़ी समस्या होती है। चाहे वो शादी के बाद हो या पहले। खासकर एक लड़की के लिए। कई तरह के सवाल दिमाग में घूमते हैं।पहला सेक्स होता है बहुत खास इसलिए रखें इन सब बातों का खास ख्याल...वीडियो: जानिए किन्नर क्या होते है और कैसे करते है सेक्स

थोड़ी घबराहट होती है, थोड़ी सकुचाहट तो वहीं ख़ुशी के साथ-साथ आपको ग्लानि भी महसूस हो सकती। कभी कभी ये उधेड़बुन आपके रिश्तों में दरार पैदा कर देती है। तो आज हम आपको  बताएंगे की ऐसी परिस्थितियों से निकलने के लिए आप खुद को कैसे तैयार कर सकते हैं।

इंटिमेट होने के दौरान इन बातों का भी रखें ख्याल

तैयार नहीं तो साफ़ मना करें    

अगर आपका पार्टनर आपके साथ इंटिमेट होना चाहता है और आप इसके लिए अभी तैयार नहीं तो इस बात को टाल दें। अगर मानसिक रूप से आप तैयार नहीं हैं तो इससे टाल देना ही बेहतर है वरना इसकी वजह से रिश्ते की शुरुआत ही ख़राब हो सकती है।

पार्टनर से कहें दिल की बात      

पार्टनर से आप अपनी पसंद की की बात करें। आप उन्हें बताएं कि आपको क्या पसंद हैं। कहाँ वो आपको छुए तो पसंद है कहां नहीं। आपको किस तरह का सेक्स पसंद है इन सारी बातों का डिस्कशन कर लें।

आप तैयार हैं किसी के साथ रिश्ता बनाने के लिए 

इंटिमेट होने से पहले आप खुद से पूछ लें कि क्या आप उसके सामने न्यूड होने के लिए तैयार हैं? जब आपका पार्टनर इसके लिए कहे तो पहले खुद को तैयार करें। अगर आप पूरी तरह से इस चीज़ के लिए तैयार नहीं हैं तो यकीन मानिए आप इसे इंजॉय भी नहीं कर पाएंगें। अगर आप सामने वाले व्यक्ति के स्पर्श की प्रतिक्रिया नहीं करते हैं तो उन्हें बुरा भी लग सकता है। इसलिए तब तक आप उनके साथ कंफर्ट्रेबल फील न करें तब उनके करीब जाने के बारे में सोचें भी नहीं।

सबसे बड़ी प्रॉब्लम सुलझाएं

सबसे बड़ी समस्या होती है इसके बाद आने वाली समस्या यानी प्रेग्नेंसी की। इसके लिए भी आप अपने मन की बात अपने पार्टनर से करें। आप उसे बताएं कि आप कैसे सेक्स करना चाहती है कंडोम या उसके बिना। या आपको कंडोम एलर्जी से घबराहट है तो वो भी बताएं। इसके बारे में अपने पार्टनर से बात करने में कोई हर्ज नहीं है। किसी के इतने करीब जाने से पहले आपको उनसे खुलकर बात कर लेनी चाहिए।

 सुकून वाली जगह

इंटिमेट होने के लिए सुकून वाली जगह भी बहुत मायने रखती है। अगर आपको जगह आरामदायक नहीं लगेगी तो आप अपनी भावनाओं को भी शेयर नहीं कर पाएंगी। इसलिए ऐसी जगह चुनें जहां आप रिलैक्स होकर अपने पार्टनर से खुलकर बात कर सकें और जहां कोई मुश्किल न हो। तो ऐसी जगह चुनिए जो पहली बार सेक्स को यादगार बन दे।

सेक्स के दौरान फोरप्ले

फोरप्ले इंटिमेट होने के लिए बहुत जरुरी होता है। इसलिए अपना 80 प्रतिशत समय फोरप्ले में बिताएं। आप पार्टनर को ऐसा अनुभव दे कि वो कभी भूल न पाए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com