पहली बारिश में जलभराव में डूबी बस, सीढ़ी की मदद से खिड़की से निकाले गए लोग..

पहली बारिश में जलभराव में डूबी बस, सीढ़ी की मदद से खिड़की से निकाले गए लोग..

नगर निगम और अन्य जिम्मेदार विभागों की लापरवाही का खामियाजा पहली बारिश में शनिवार को शहर के लोगों को भुगतना पड़ा। सबसे बड़ी घटना डालीगंज पुल के नीचे हुई। जहां यात्रियों से भरी सरकारी बस पुल के नीचे हुए जलभराव में डूब गई। बस में फंसे यात्रियों को लोगों ने सीढ़ी की मदद से खिड़कियों से निकाला। इस बीच बस में फंसे लोग चीख-पुकार मचाने लगे। जिसे सुनकर आसपास के लोग मदद को आगे आए और बस में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।पहली बारिश में जलभराव में डूबी बस, सीढ़ी की मदद से खिड़की से निकाले गए लोग..GST लागू होने पर PM मोदी बोले – नोटबंदी के बाद एक लाख फर्जी कंपनियों पर लगा जायेगा ताला..

महिलाएं डर के मारे कांपती नजर आईं। बस के फंस जाने और लोगों को निकालने की जद्दोजहद के चलते इस मार्ग पर काफी लम्बा जाम लग गया। उधर, इस्लामिया कॉलेज के बगल में खंदारी बाजार के माता हिंगलाज देवी मार्ग पर लोगों के घरों में पानी भर गया। यहां घरों में पानी भरने का कारण मेट्रो निर्माण कार्य को बताया जा रहा है। सेंवेंथ डे स्कूल के बगल से जा रहे नाले को बंद कर देने की वजह से नाले का गंदा पानी उफना गया और लोगों के घरों के अंदर तक पानी भर गया। इंदिरानगर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। यहां मुख्य सड़कें और सर्विस लेन में भी पानी भर गया। कई लोग घरों में कैद हो गए। गुडम्बा, टेढ़ी पुलिया पर भी भारी जलभराव हो गया। मुंशीपुलिया पर एक कार नाले में गिर गई जिसे क्रेन की मदद से निकलवाया गया। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com