प्याज का रस चेहरे पर लगाने से कई तरह की समस्याएं होंगी दूर, आइए जानते हैं कैसे लगाएं –

प्याज का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज के रस को चेहरे पर भी आसानी से लगाया जा सकता है। प्याज का रस चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ स्किन की कई समस्याएं भी आसानी से दूर होती हैं। प्याज के रस में कई चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता हैं। कई लोग स्किन पर समस्याएं होने पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए प्याज के रस में इन चीजों को मिलाकर लगाएं। आइए जानते हैं चेहरे पर प्याज का रस कैसे लगाएं।

प्याज का रस और शहद

प्याज का रस और शहद लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ पिंपल्स की समस्या आसानी से दूर होती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 से 2 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

प्याज का रस में दही मिलाकर

प्याज का रस में दही मिलाकर लगाने से स्किन से झुर्रियों की समस्या दूर होने के साथ बढ़ती उम्र के निशान चेहरे भी कम होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच प्याज के रस में 1/2 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इसको लगाने से डैड स्किन भी साफ होती है और चेहरे पर निखार आएगा।

प्याज के रस में नारियल का तेल

प्याज के रस में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से पिंपल्स की परेशानी आसानी से दूर होगी। 1 चम्मच प्याज के रस में नारियल के तेल की कूछ बूंदे और 1 चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार करें। ये मिश्रण लगाने से स्किन चमकदार बनेगी। ऑयली स्किन वाले प्याज के रस में नारियल तेल डालकर लगाने से बचें।

बेसन और प्याज का रस

बेसन और प्याज का रस लगाने के लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच प्याज का रस लें कर दोनों का मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 5 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। चेहरे पर बेसन लगाने से चेहरे की रंगत में सुधार आता है और त्वचा खिलती है। प्याज का रस चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें इसको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर स्किन पर कोई समस्या है, तो ये लगाने से बचें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com