बादलों ने बदला ताजनगरी का मौसम, दो दिन और बढ़ेगी ठंड....

बादलों ने बदला ताजनगरी का मौसम, दो दिन और बढ़ेगी ठंड….

तीन दिन से शीतलहर के बीच चटकीली गुनगुनी धूप सेंक रहे लोगों को मौसम ने झटका दे दिया। मंगलवार दोपहर में बादलों ने मौसम बदल दिया। बादलों की लुकाछिपी और शाम को बादल गहराने से तापमान में कमी आई। बादलों ने बदला ताजनगरी का मौसम, दो दिन और बढ़ेगी ठंड....

यूपी की सबसे बड़ी खबर: विधानसभा में पेश किया गया यूपीकोका विधेयक!

बुधवा को शीतलहर के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाए रहने और तापमान में कमी के आसार जताए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक के बाद पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में है। 

ताजनगरी में इस सप्ताह मौसम में उतार- चढ़ाव रहा है। धूप खिली तो शीतलहर ने परेशान किया, लेकिन मंगलवार को दोपहर तक धूप खिली रही तो लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद बादल छाए तो ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। वहीं दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। ठिठुरन और बढ़ सकती है।

ऐसे बदला है मौसम का मिजाज

दिन                                 अधिकतम    न्यूनतम
19 दिसंबर                         24.8           9.4
18 दिसंबर                         25.6           7
17 दिसंबर                         24              5.8
16 दिसंबर                         21.2          8.5
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com