बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण का कांस में छाया जलवा छाया..

बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने जलवे बिखेरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। रेड कलर के मैक्सी गाउन के बाद अब दीपिका का रेड कार्पेट लुक भी सामने आ गया है। दीपिका अपनी इस वाइन कलर की ड्रेस में काफी हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं। उनकी ड्रेस के साथ किए गए डार्क मेकअप ने दीपिका को गजब का खूबसूरत बना दिया है।
दीपिका ने अपनी इस नेट वाले गाउन के साथ मेल खाती हुई बेहद सिंपल ज्वैलरी पहन रखी है। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने इस ड्रेस के साथ कानों में ईयररिंग्स और उंगली में सिर्फ एक अंगूठी पहनी हुई है।दीपिका को देखकर लग रहा है कि वो कांस फिल्म फेस्टिवल को लेकर काफी एक्साइटेड है। कांस फिल्म फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक फ्रेंच रिवेरा में चलेगा।
इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल अपनी 70वीं सालगिरह मना रहा है। जबकि लॉरियाल अपने ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपनी 20वीं सालगिरह मनाने वाला है। यहां 31 साल की दीपिका रेड कार्पेट पर अपने फैशन ब्रांड लोरियल पेरिस को रिप्रेसेन्ट कर रही हैं।
लॉरियाल पेरिस के ट्विटर अकाउंट से दीपिका की कुछ फोटो भी शेयर की गई हैं। इन फोटोज में दीपिका ने सफेद रंग का मेकअप टोवल पहना हुआ हैं। दीपिका के साथ इन फोटोज में उनकी मेकअप आर्टिस्ट भी नजर आ रही हैं।

 

दीपिका के फैंस उनके सभी रेड कार्पेट लुक्स देखने के लिए बेताब हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दीपिका इन सात दिनों में क्या पहनने वाली हैं। अगर बात दीपिका के मेकअप की करें तो उनका लुक उनके मेक अप ब्रांड लोरियल ने पहले ही दिखा दिया है। जिसे लोगों के बीच काफी सराहा भी जा रहा है। इन फोटोज में दीपिका ने नीले रंग का आई शैडो लगाया हुआ है। इस आई शैडो में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

दीपिका ने मीडिया से रूबरू होने के लिए जोहाना ओरटिज का डिजाइन किया हुआ रेड प्रिंटेड गाउन पहना।इस गाउन मे दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी। जिसके बाद अब दीपिका के फैंस उनके 2017 के सभी लुक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com