बॉलीवुड के ये BOYS नहीं हैं किसी चॉकलेट से कम

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले ऐसे बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिनके प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। बात करें बॉलीवुड मेल एक्टर्स की तो उनकी फैन लिस्ट में ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं जो ना सिर्फ अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्में देखती हैं बल्कि वह उन्हें इतना पसंद करती हैं कि उनको अपने सपनों में भी देखना शुरू कर देती हैं। इन हीरों में कई अभिनेता ऐसे भी हैं जिन्हें बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो की लिस्ट में रखा जाता है। आइए जानते है उऩ अभिनेताओं के बारे में…बॉलीवुड के ये BOYS नहीं हैं किसी चॉकलेट से कम

फिल्मों में नायक से लेकर खलनायक और अब हाल रिलीज हुई फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में दादाजी की भूमिका निभा चुके अभिनेताऋषि कपूर पांच दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। रोमांटिक किरदारों के साथ लोगों के बीच उनकी चॉकलेटी छवि खूब सराही गई है। 
l_ranbir-kapoor-1479880271
रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो में की जाती है। रणबीर ने जब फिल्म ‘सावरियां’ में टावल के साथ डांस किया तब से लड़कियां उनकी फैन हो गई। वहीं इस चार्मिंग एक्टर को कई फिल्मों में एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट और रोमांस करते दिखाया गया। रणबीर बॉलीवुड के डिमांडिंग बैचर्ल्स में से एक हैं। दिवाली पर रिलीज रणबीर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

l_john-abraham-1479880045

अभिनेता जॉन अब्राहम बॉलीवुड के वो चॉकलेटी हीरो है जिनकी लड़कियां दीवानी हैं। हाल ही में रिलीज हुई जॉन की फिल्म फोर्स-2 नोटबंदी के बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जॉन बॉलीवुड के टॉप हीरो की लिस्ट में शुमार हैं। #अर्जुन रामपाल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत चॉकलेटी हीरो वाली छवि से की थी, धीरे धीरे रफ़ एंड टफ लुक और शेडेड किरदारों में हाथ आजमाने वाले अर्जुन आज कल अपनी बॉडी बिल्डिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनका 8 पैक ऐब्स वाला लुक काफी चर्चा में हैं। राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित यह अभिनेता जल्द ही विधा बालन के साथ कहानी 2 में नजर आने वाले है।

l_shahid-kapoor-1479880208
 
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर ने फिल्‍म ‘इश्‍क विश्‍क’ में लीड रोल से अभिनय की शुरुआत की थी। अभिनेता पंकज कपूर के बेटे शाहिद को दर्शकों ने इनकी एक्टिंग और भोलेपन को बेहद पसंद किया। इस फिल्‍म के लिए शाहिद को फ़िल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्‍होंने कई सुपरहिट फिल्‍में की। फिलहाल इन दिनों शाहिद पद्मावती की शूटिंग में खासा व्यस्त रहते हैं।

 

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com