#बड़ी खबर: फिर बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी, 10 हजार डॉक्टर करेंगे हड़ताल

#बड़ी खबर: फिर बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी, 10 हजार डॉक्टर करेंगे हड़ताल

डॉक्टर और सरकारों के बीच तनातनी नई बात नहीं है। लेकिन इस रस्साकशी में यदि मरीजों की जान पर बन आए तो चिंता का विषय है।  बीते माह राजस्थान में करीब सात दिन रही चिकित्सकों की हड़ताल के कारण 30 से अधिक मरीजों की जान चली गई थी।#बड़ी खबर: फिर बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी, 10 हजार डॉक्टर करेंगे हड़तालVictory:अयोध्या में भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत लगे जय श्रीराम के नारे, गोरखपुर सीएम के वार्ड में मिली हार!

वहीं अब पुन: राजस्थान चिकित्सक सेवारत संघ के बैनर तले दस हजार से ज्यादा चिकित्सक हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल विवाद की जड़ चिकित्सक नेताओं के हाल में किए गए तबादले और बीते माह हुआ एक करार है। चिकित्सकों का आरोप है कि सरकार दमनकारी नीति को अपनाते हुए जबरन चिकित्सकों के तबादले कर रही है। 

वहीं बीते माह हड़ताल खत्म करने के लिए जो सहमति पत्र बना था उसकी मांगों को भी अभी तक पूर्ण नहीं ​किया गया है।  इसी विरोध के चलते चिकित्सकों ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पताल में चिकित्सक अस्पताल के बाहर टेंट लगाकर मरीजों का इलाज करेंगे। वे केवल गंभीर मरीज को देखने की अस्पताल परिसर में प्रवेश करेंगे। य​दि 72 घंटे में भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखता है तो चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते हैं। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com