इंडिया के सबसे खूबसूरत एक्टर हैं ऋतिक रौशन, सलमान को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रौशन की फिल्में भले ही ज्यादा कामयाब न रहीं हों, लेकिन लुक्स के मामले में उन्होंने बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है।

इंडिया के सबसे खूबसूरत एक्टर हैं ऋतिक रौशन, सलमान को छोड़ा पीछे
 
दुनिया के टॉप- 10 हैंडसम पुरुषों में ऋतिक रौशन तीसरे नंबर पर हैं। उनके अलावा टॉप-10 लिस्ट में बॉलीवुड से सलमान खान भी शामिल हैं। वह सातवें नंबर पर हैं। ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फेम हॉलीवुड हीरो टॉम क्रूज पहले नंबर पर हैं। दूसरे पर ब्रिटेन के मॉडल और कलाकार रॉबर्ट पैटिंसन हैं। खास बात यह है कि इस टॉप- 10 लिस्ट में शामिल 5 एक्टर 45 से ज्यादा उम्र के हैं। 
 
टॉप 10 लिस्ट में सबसे कम उम्र के 10वें नंबर पर मौजूद अमेरिकी एक्टर बिली उंगेर हैं। उनकी उम्र 21 साल है। जबकि सबसे ज्यादा उम्र के पहले नंबर पर मौजूद अमेरिकी एक्टर टॉम क्रूज (54) हैं।
 टॉप-10 मोस्ट हैंडसम मैन 2016-17 लिस्ट को worldstopmost.com वेबसाइट ने जारी किया है। लोगों ने दिए पसंदीदा एक्टर को नंबर
 वेबसाइट ने इसके लिए ऑनलाइन सर्वे कराया। जिसमें दुनिया भर के लोगों ने अपने पसंदीदा एक्टर को नंबर दिए। लिस्ट में ‘ट्विलाइट’ फेम रॉबर्ट पैटिंसन दूसरे नंबर पर हैं।
 
टॉप 10 लिस्ट:  ऋतिक रौशन को कहा जाता है ग्रीक गॉड ऑफ बॉलीवुड
1. टॉम क्रूज- हॉलीवुड हीरो और प्रोड्यूसर। 54 साल की उम्र के बावजूद इनके लुक और डैशिंग पर्सनॉलिटी को महिलाएं पसंद करती हैं। टॉम दुनिया के सबसे अमीर एक्टर भी हैं।
2. रॉबर्ट पैटिंसन- 30 साल के ब्रिटिश मॉडल और एक्टर। गाना भी कम्पोज करते हैं। शादी नहीं की है। 2008 में पीपल मैगजीन ने उन्हें ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव” बताया था।
3. रितिक रोशन बॉलीवुड हीरो। 42 साल के रितिक उम्दा कलाकार हैं। लड़कियां उनकी लंबाई और लुक को पसंद करती हैं। इन्हें अक्सर ‘Greek God of Bollywood’ कहा जाता है।
4.जॉनी डेप- 53 साल के अमेरिकी एक्टर हैं। इन पर उम्र का असर नहीं दिखता है। अपनी फिल्मों में कई लुक रख चुके हैं। 
5. टॉम हिडलस्टन- 35 साल के ब्रिटिश एक्टर हैं। चार्मिंग फेस और अच्छी हाईट के चलते लड़कियों में ज्यादा पॉपुलर। 
6.उमर बोरकान अल गाला- 27 साल के उमर मिडिल ईस्ट के देशों में काफी फेमस हैं। महिलाएं फैन हैं। एक फैन कार भी गिफ्ट कर चुकी है।
 
7. सलमान खान- बॉलीवुड हीरो और प्रोड्यूसर। सलमान 51 की उम्र में भी काफी यंग और स्मार्ट दिखते हैं। 
8. ब्रैड पिट- हॉलीवुड सेलिब्रेटी और एक्टर। 53 साल के ब्रैड पिट उम्दा कलाकार हैं।
9. ह्यू जैकमैन- 48 साल के ऑस्ट्रेलियाई एक्टर, यंग लुक और अट्रेक्टिव फेस, प्रोड्यूसर और सिंगर भी हैं।
10.बिली उंगेर- 21 साल के अमेरिकी एक्टर, टॉप 10 की लिस्ट में शामिल सबसे यंग एक्टर। क्यूट फेस के चलते टीनएज गर्ल्स में पॉपुलर।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com