रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिखी कांग्रेस, BJP के 3 मंत्री हारे चुनाव..

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है। रुझानों में एक बार फिर पहाड़ी राज्य में राज बदलता नज़र आ रहा है, रिवाज नहीं। यानी 5 वर्षों के बाद सरकार बदलने का सिलसिला इस बार भी दिखाई दे रहा है। कांग्रेस रुझानों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अब तक 16 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 23 पर उसे बढ़त है। वहीं, भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 14 पर बढ़त बना रखी है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है और एक पर आगे चल रहे हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में जीत हासिल करने वाली AAP हिमाचल में अभी तक खाता भी नहीं खोल सकी है। भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रवि ठाकुर से चुनाव हार गए हैं। कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी को कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने पराजित कर दिया है। जयराम मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज को शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने पटखनी दी है। सुरेश भारद्वाज पिछले चार चुनावों में शिमला शहरी सीट से ही निर्वाचित हुए थे। भाजपा आलाकमान ने इस बार भारद्वाज की सीट बदलते हुए उन्हें कसुम्पटी सीट से मैदान में उतारा था, जहां उन्हें शिकस्त मिली।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com