लड़कियां यहां किराये पर क्यों लेती हैं ब्वॉयफ्रेंड, पढि़ए आप भी !

लखनऊ : किराये पर चीजों को लेने का चलन पुरे विश्व भर में हैं। लोग किराये पर मकान, गाड़ी सहित तमाम जरुरत का सामान लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी देश है जहां लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड भी किराये पर लेती हैं। आईयें हम आपको बताते हैं कि इस अनोखी घटना के पीछे क्या है पूरा मामला


चीन एक ऐसा देश जहां पर ब्वॉयफ्रेंड किराये पर लिये जाते हैं। इस देश में लड़कियां साथ में घूमने फिरने के लिए किराए के लड़के हायर करती हैं जो बिलकुल उनके ब्वॉयफ्रेंड जैसा बिहेव करते हैं। इससे लड़कियां स्पेशल महसूस करती हैं और लोग उन्हें दया की नजर से नहीं देखते।
यह लड़के घंटों से लेकर दिन के हिसाब से भी बुक होते हैं। साथ ही कई जगह कॉन्ट्रैक्ट भी होता है जिसे दोनों लड़का और लड़की मानते हैं। जहां यह लड़कियों की जरूरत होती है वहीं लड़के इसे पैसा कमाने का एक जरिया मानते हैं।
दरअसल चीन में लड़कियों पर सही समय पर शादी करने का काफी दबाव रहता है। अगर लड़कियां 27 की उम्र तक शादी नहीं करतीं तो उन्हें छोड़ी हुई लड़कियां कहा जाता है। इसी से बचने के लिए चीन की लड़कियां नकली ब्वॉयफ्रेंड बना रही हैं ताकि वह लोगों के तानों से बच सकें। इन्हें वो अपने साथ पार्टी से लेकर फैमिली डिनर तक में ले जाती हैं। चीन में शादी को लेकर इतना दबाव है कि इसके लिए मार्केट लगती है जहां मां-बाप बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढने जाते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com