शादी की तीसरी एनिवर्सरी पर अनुष्का ने विराट के लिए लिखा स्पेशल नोट, बोली- जल्दी ही हम तीन होंगे

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को आज तीन साल हो गए हैं। जी दरअसल आज वह अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहीं हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पति विराट कोहली के लिए स्पेशल नोट लिखा है। आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा ने एक नोट में लिखा है, ‘हमारे तीन साल हुए और जल्दी ही हम तीन होंगे। मिस यू।’ वैसे इन दिनों अनुष्का शर्मा अपने पति से दूर हैं। जी हाँ, वह विराट से दूर हैं इस वजह से उन्हें उनकी याद आ रही है।

वैसे अनुष्का से पहले ही आज सुबह विराट कोहली ने शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर शादी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की थी। उन्होंने शादी के मंडप की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘तीन साल और जीवन भर का एक साथ।’ वैसे विराट कोहली ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर यह मेसेज लिखा था। कहाँ है विराट- आपको बता दें कि इस समय विराट कोहली टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौर पर हैं। वहीँ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मुंबई में अपने माता-पिता के साथ वक्त गुजार रही हैं।

बीते दिनों ही आईपीएल के दौरान अनुष्का शर्मा दुबई में अपने पति विराट कोहली के साथ थीं, लेकिन टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर साथ न जाते हुए वह मुंबई लौट आई हैं। आपको हम यह भी बता दें कि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं और जनवरी में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। आए दिन अनुष्का शर्मा अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिख जाती हैं। वैसे बीते दिनों ही अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह शीर्षासन कर रही हैं और उनके पति विराट कोहली इसमें उनकी मदद करते दिख रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com