शूटिंग के दौरान इस डिश पर टूट पड़े परिणीति और अर्जुन....

शूटिंग के दौरान इस डिश पर टूट पड़े परिणीति और अर्जुन….

शूटिंग के दौरान इस डिश को देख परिणीति और अर्जुन अपना डाइट प्लान फॉलो करना भूल गए और देखते ही इस डिश पर टूट पड़े।शूटिंग के दौरान इस डिश पर टूट पड़े परिणीति और अर्जुन....

थौरागढ़ में ‘संदीप और पिंकी फरार’ की इन दिनों शूटिंग चल रही है। जहां फिल्म के नायक अर्जुन कपूर और नायिका परिणीति चोपड़ा को कुमाऊंनी व्यंजन भा गए हैं। सिने स्टार गहत की दाल बड़े चाव से खा रहे हैं।

चोपड़ा एवं कपूर को आलू-मेथी की सब्जी और झोली (कड़ी) भी बेहद पसंद है। उनके लिए भोजन लोहाघाट के छोटे से गांव किमोटा के पंकज पंगरिया और हचीला (चर्मा-डीडीहाट) के किशन सिंह धामी बना रहे हैं।

 हरिद्वार समेत कई होटलों में सेवा दे चुके पंकज को सुमेरु रिजॉर्ट ने फिल्म यूनिट की भोजन की व्यवस्था के लिए विशेष तौर पर बुलाया है। पंकज रिजॉर्ट के मैनेजर किशन सिंह धामी के साथ मिलकर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं।

 पंकज ने अमर उजाला को बताया कि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा आलू-मेथी की सब्जी पसंद करते हैं। भिंडी भी उनकी पसंदीदा सब्जियों में शामिल है। कड़ी के भी वह शौकीन हैं।

पंकज ने बताया कि गहत की दाल की विशेषता पता चलने के बाद दोनों ने उसे खाने की इच्छा जताई। अब तो गहत की दाल भी उनकी भोजन सूची में शामिल हो गई है। 

पंकज ने बताया कि परिणीति और अर्जुन सुबह 11 से 12 बजे के बीच नाश्ता करते हैं। उनको नाश्ते में आलू और पनीर के पराठे पसंद हैं। दोपहर दो बजे लंच करते हैं। लंच में शाकाहारी पुलाव, कड़ी, गहत की दाल लेते हैं।

शूटिंग में व्यस्त होने पर दोपहर का भोजन नहीं करते। उस दिन रात को ही भोजन करते हैं। रात में आलू-मेथी, आलू-पालक, भिंडी मसाला पसंद है। पंकज और धामी के हाथों से बने व्यंजनों की अभिनेता, अभिनेत्री ने तारीफ की है। परिणीति ने पंकज और धामी के साथ फोटो भी खिंचवाई। शूटिंग के दौरान आग सेंकती परिणीति

पंकज पंगरिया को साज-सज्जा में भी महारत हासिल है। पंकज को सुमेरु रिजॉर्ट में रुके अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के कमरे की साज-सज्जा की भी जिम्मेदारी दी गई है। पंकज ने बताया कि अभिनेता, अभिनेत्री के कमरों की रोज अलग-अलग तरीके से साज-सज्जा की जाती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com