जानिये कैसे? सर्दियों में रूख्‍ाी त्वचा से निजात दिलाएंगे अंडे के छिलके

आपने लोगों को अंडा सिर में लगाते हुए तो देखा होगा और शायद खुद भी लगाया होगा, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसका छिलका आपको सुंदर बना सकता है। जी हां, अंडे के छिलके को सुखा कर पीसने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि किस तरह आप इसका फेस पैक बना सकते हैं।
जानिये कैसे? सर्दियों में रूख्‍ाी त्वचा से निजात दिलाएंगे अंडे के छिलके
 

जानिए कैसे? गरम मसाले से दूर करें जीवन की सारी परेशानियां

– एक चम्मच अंडे के छिलके के पाउडर को इसके सफेद हिस्से और एक छोटे चम्मच गुड़ के साथ अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण काे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

 

– एक चम्मच शहद में तीन चम्मच पाउडर को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे लगाने से चेहरे की नमी बनी रहती है।

 

– अंडे के छिलके के पाउडर को नींबू के रस में घोल कर लगा सकते हैं। ये आपके चेहरे के स्पॉट्स को साफ करता है साथ ही होने वाले इंफेक्शन्स से भी बचाता है।

 

– अगर आपकी त्वचा में खुजली या रैश्‍ाेस हो गए हैं तो अंडे का छिलका आपके लिए रामबाण उपाय है। इसके लिए इसे सेब के सिरके में चार-पांच दिन तक भिगोकर रख दें। इस मिश्रण
को प्रभावित हिस्सों पर लगाने से खुजली से आराम मिलेगा।

 

– जिन लोगों के दांत पीले हैं उनके लिए यह एक कारगर उपाय साबित हो सकता है। इसे लगाने से दांतो का पीलापन दूर होता है।

मज़े मज़े में सलाद खाना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या हैं नुकसान

– अंडे के छिलके के पाउडर में एलोवेरा जेल भी मिलाकर लगा सकते है। इससे चेहरे पर निखार आते है। साथ ही ये चेहरे की नमी को भी बरकरार रखता है।

– छिलके के पाउडर में थोड़ी चीनी और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

– आप अंडे के छिलके के पाउडर को सिर्फ इसके सफेद हिस्से के साथ घोल कर भी लगा सकते हैं।

 

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com