सावन में व्रत रखने वालों के लिए आप राजगीर से ये तीन डिश बना सकते-

सावन का महीना चल रहा है जिसमें लोग भगवान शिव की पूजा आराधना करने के साथ-साथ व्रत रखते रहैं। व्रत रखने वाले लोगों के लिए आप फलहार में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको राजगीर से आपको कुछ रेसिपीज बताने वाले हैं, जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। पूरा दिन खाली पेट रहने या व्रत में ज्यादा ऑयली खाने से गैस और एसिडिटी की परेशानी होती है। ऐसे में आप नहीं चाहते हैं कि व्रत वाले दिन आपको गैस या एसिडिटी की शिकायत हो, तो ऐसे में फलाहार के लिए राजगीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। राजगीर के बहुत ही छोटे-छोटे बारीक बीज होते हैं, जिसे सूखी कड़ाही में डालकर लाई बनाई जाती है। इस लाई से लोग हलवा से लेकर बर्फी तक कई सारे रेसिपीज बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं राजगीर से बनने वाले व्रत रेसिपी के बारे में।

राजगीर हलवा

राजगीर हलवा बनाने के लिए एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें राजगीर का आटा डालकर भून लें। जब भून जाए तो पानी डालकर अच्छे से पकाएं साथ ही इसमें इलायची पाउडर, गुड़ या चीनी, ड्राई फ्रूट डालें और चम्मच से चलाते रहें। इसे तबतक पकाते रहें जबतक यह कड़ाही को छोड़ने लगे। इस हलवा को बनाकर गर्मागर्म सर्व करें।

राजगीर आटे का पकौड़ा

आप इसे मीठा और नमकीन दोनों तरह से बना सकते हैं। नमकीन पकोड़े बनाने के लिए एक बर्तन में राजगीर का आटा लें, दो आलू लंबाई में कटो हुए, हरी मिर्च, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर को मिलाकर पानी की मदद से पकौड़े का बैटर बनाएं। अब कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें और गर्म होने पर उसमें पकोड़े डालकर तलते जाएं। वहीं मीठा पकौड़ा बनाने के लिए राजगीर आटे में स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालकर घोल तैयार करें और इसे घी या फिर तेल में सुनहरा होने तक तलें।

राजगीर चिक्की

एक ट्रे में पहले घी या एल्यूमीनियम पेपर बिछाएं। अब एक पैन में चीनी डालकर धीमी आंच पर बिना पानी के पिघलाएं। जब पिघल जाए तो उसमें राजगीर डालकर अच्छे से मिक्स करें और ट्रे में शिफ्ट कर फैला लें। ठंडा होने पर चौकोन आकार में तोड़ लें और खाने के लिए सर्व करें। राजगीर से बनने वाले इन तीन रेसिपीज को सावन व्रत रखने वालों के लिए बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com