बड़ी खबर: सीबीआई की अदालत में यौन शोषण मामले में दोषी साबित हुए बाबा राम रहीम, अब जायेंगे जेल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ साध्वी के यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आ गया है। उन्हें दोषी पाया गया है। इससे पहले ‘गॉडमैन’ के समर्थकों की तैयारियों के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मुद्दे पर अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…बड़ी खबर: सीबीआई की अदालत में यौन शोषण मामले में दोषी साबित हुए बाबा राम रहीम, अब जायेंगे जेल

ये भी पढ़े: छोटी करेंसी की ओर क्यों बढ़ रही है दुनिया, जानिए दस देशों की सबसे बड़ी करेंसी के बारे में..

ऐसे चली कोर्ट की कार्यवाही…

  • कोर्ट में मौजूद लोगों के फोन बंद कराए गए। (रिपोर्ट्स)Fri, 25 Aug 2017 14:53:26 (IST)
  • पूरे पंचकूला में इस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण है। पंचकूला का सीबीआई कोर्ट बाबा राम रहीम पर अपना फैसला सुना रहा है। बाबा राम रहीम बरी होंगे या फिर जेल जाएंगे, यह कुछ ही देर में पता चल जाएगा।Fri, 25 Aug 2017 14:48:21 (IST)
  • पंचकूला में अभी सीबीआई कोर्ट अपना फैला सुना रहा है, तो बाहर मौजूद बाबा राम रहीम के समर्थक बेचैनी में नारेबाजी कर रहे हैं। माहौल बेहद तनावपूर्ण।Fri, 25 Aug 2017 14:42:17 (IST)
  • इस समय पंचकूला सीबीआई कोर्ट की कार्यवाही चल रही है। कोर्ट किसी भी वक्त बाबा राम रहीम पर अपना फैसला सुना सकता है।Fri, 25 Aug 2017 14:40:13 (IST)
  • फैसले के मद्देनजर हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंचकूला सीबीआई कोर्ट इस समय किले की शक्ल में नजर आ रहा है। चारों तरफ सुरक्षाबल मौजूद हैं।Fri, 25 Aug 2017 14:36:38 (IST)
  • डेरा चीफ बाबा राम रहीम पर साध्वी से रेप का आरोप है। पंचकूला का सीबीआई कोर्ट इस समय इस मामले पर अपना फैसला सुना रहा है।Fri, 25 Aug 2017 14:35:25 (IST)
  • बाबा राम रहीम पर किसी भी क्षण फैसला आ सकता है। पंचकूला सीबीआई कोर्ट में कार्यवाही शुरू हो चुकी है। बाबा कोर्ट रूम में ही मौजूद हैं।Fri, 25 Aug 2017 14:34:15 (IST)
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com