खीर तो आपने भी खूब खाई होगी और शायद न जाने कितने प्रकार की खीर के बारे में जानते भी होंगे लेकिन आज हम आपको कुछ खास प्रकार की खीर के बारे में बताने जा रह हैं। जी हां आज हम आपको स्वादिष्ट और हेल्दी सेब की खीर के बारे में बताने जा रहे है तो चलिए देखतें हैं इसे बनाने के तरीके के बारें में-लाजवाब और स्वादिष्ट लस्सी बनाने के लिए अपनाये ये आसान से टिप्स एंड ट्रिक्स..
सेब की खीर बनाने के लिए आपको 2 सेब छिल कर कद्दूकस किए हुए, 2 गिलास दूध, 2 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क, 1 टीस्पून हरी इलायची पाऊडर, बादाम कटे हुए, 1 चम्मच घी, चीनी आवश्यकतानुसार और किशमिश इतनी सामग्री आपको एकत्रित करना होगा।
खीर बनाने के लिए अब आपको सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें सेब डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसका पानी सूख न जाएं। एक अलग पैन में दूध गर्म करें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और इसमें कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें। इसमें जरूरतानुसार चीनी डाल कर दूध चलाते रहें। इसके बाद इसमें सेब और ड्राई फ्रूट भी डाल दें अब इसे फ्रीज में ठंड़ा होने के लिए रख दें जब यह ठण्डा हो जाए तो इसे आप सर्व करके दे सकते है।