टोक्यो ओलंपिक अब से कुछ ही समय में शुरू होने वाला है। ये जापान की राजधानी टोक्यो में अगले दिन आयोजित होगा। खास बात ये है कि ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले है। वहीं इस बार के ओलंंपिक में 25 भाई–बहनों की जोड़ियां खेलों में जीतने की आशा रखती हैं व स्वर्ण पदक पर उनकी निगाहें जरूर बनी रहेंगी।
ओलंपिक में 25 भाई–बहनों की जोड़ी लेगी भाग
बता दें कि पांच साल पहले रियो ओलंपिक में 36 भाई–बहनों की जोड़ी ने धमाल मचाया था। वहीं इस बार के ओलंपिक में भाई–बहनों की जोड़ियां पीछे रह गईं। दरअसल इस बार टोक्यो में सिर्फ 25 भाई–बहनों की जोड़ियां ही खेलती नजर आने वाली हैं।
ओलंपिक में भाग लेने वाले ये 6 भाई–बहन हैं जुड़वा
खास बात तो ये है कि इनमें से 6 भाई–बहनों की जोड़ियां तो जुड़वा हैं। रूस की 22 साल की जुड़वा बहनें ओलंपिक का हिस्सा बनेंगी। बता दें कि जुड़वा बहनों की ये जोड़ी पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही है। वहीं ब्रिटेन की 26 वर्षीय जुड़वा भाइयों की जोड़ी भी ओलंपिक में जलवा बिखेरने को बिल्कुल तैयार है। ब्रिटेन के एक और जुड़वा भाई–बहन की जोड़ी कमाल दिखाने को तैयार है। ये जुड़वा भाई–बहन महज 28 साल के ही हैं। ये जुड़वा भाइयों की जोड़ी सायक्लिंग करते दिखेगी। वहीं 16 साल की दो जुड़वा बहनें जिम्नास्टिक कैटेगरी में अपना करतब दिखाएंगी। इसके अलावा फ्रांस की जुड़वा बहनें तैराकी में महारथी हैं। ये सभी ओलंंपिक में अपना शानदार खेल दिखाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- दीपक चाहर की बहन बोलीं ‘तुम स्टार हो भाई’, जानें क्यों निकाले गए थे टीम से
ये भी पढ़ें- ये 4 भारतीय जोड़ियां ओलंंपिक के मैदान पर उतरेंगी, गोल्ड मेडल के लिए
ये दो बहने होंगी एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी
खास बात तो ये है कि सभी भाई–बहनों की जोड़ी किसी और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी पर उनमें से एक जोड़ी ऐसी भी है जो आमने–सामने होगी। दरअसल ब्रिटेन की दो बहने साथ में नहीं बल्कि प्रतिद्वंदी बन कर खेल के मैदान पर उतरेंगी। इन दोनों बहनों का नाम है टिफनी पोर्टर व सिंडी सेंबर। बता दें कि दोनों बहनों की इस जोड़ी ने रियो ओलंपिक में चौथा व सातवां स्थान प्राप्त किया था। इनके अलावा विलियम्स बहनों की जोड़ी एक साथ रिले रेस में संग नजर आने वाली है।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features