कभी-कभी बच्चे अचानक से खाने के लिए कुछ नया डिमांड कर देते हैं। ऐसे में समझ में नहीं आता कि क्या किया जाए। ऐसे मौकों के लिए कुरकुरे ब्रेड पॉकेट्स ऑप्शन है।
इस चीज के बिना नहीं रह सकते सलमान खान, जानिए इनकी फेवरेट डिश…
सामग्री
ब्रेड स्लाइस 04 नग, मक्खन, चीज स्लाइस 3 पीस, खीरा 1, प्याज 1 (गोल कटा हुआ), टमाटर 01 नग (गोल कटा हुआ), चीली फलैक्स 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार।
अब घर पर बनाये हैदराबादी स्टाइल में लजीज वेज बिरयानीः जानिए रेसिपी
विधि
कुरकुरे ब्रेड पॉकेट्स बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे के कड़े वाले भाग को चाकू से काट कर अलग कर दें। एक स्लाइस पर मक्खन की पर्त लगाएं।
इसके बाद उस पर प्याज, टमाटर और खीरे के पतले कटे हुए गोल छल्ले रखें। इसके ऊपर हल्का सा नमक छिड़कें और फिर ऊपर से चीज़ स्लाइस रख दें। इसके बाद ऊपर से ब्रेड का एक और पीस रख दें।
इसी तरह से सैंडविच के बाकी पीस भी तैयार कर लें। अब एक तेज चाकू लें और पॉकेट्स को तिकोने आकार में काट लें। इसके बाद इसे बैक करें। आपका वेज कुरकुरे ब्रेड पॉकेट्स तैयार है। इसे टोमैटो केचअप या फिर मनचाही चटनीके साथ सर्व करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features