भारत में फंस गया ये अफगान खिलाड़ी, नहीं लौटना चाहता अपने मुल्क

इन दिनों अफगानिस्तान का हाल देश दुनिया से छुपा नहीं है। वहां के लोग  परेशान व डरे हुए हैं और दूसरे देशों की और रुख करने को मजबूर हैं। ऐसे में एक खास खबर सामने आ रही है कि अफगानिस्तान का एक खिलाड़ी किसी वजह से इंडिया में फंसा रह गया था और अपने मुल्क नहीं लौट पाया था। वहीं अब वो अल्लाह का शुक्रिया अदा कर रहा है कि वो भारत में फंस गया व अपने मुल्क लौटने से इनकार कर रहा है। तो चलिए जानते हैं इस अफगानी खिलाड़ी के बारे में व वहां पर फंसे दूसरे अन्य खिलाड़ियों के बारे में।

ये अफगानी खिलाड़ी फंसा इंडिया में

तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। तालिबान लगातार वहां की आवाम को समझा रहा है कि वह लोगों के साथ गलत तरीके से पेश नहीं आएगा व उनका हक नहीं मारेगा। हालांकि तालिबान के रिकाॅर्ड इतने खराब हैं कि लोग उस पर भरोसा करने से कतरा रहे हैं। इसी के साथ मौका मिलते ही लोग वहां से दूसरे देशों की ओर भी भागने में जुट गए हैं। ऐसे में एक अफगानी खिलाड़ी इंडिया में भी फंसा रह गया और अब वापस न जाने की बात कह रहा है। इस अफगानी खिलाड़ी का नाम अहमद नजीर है जो एक युवा मिक्स्ड मार्शल आर्ट फाइटर हैं।

ये भी पढ़ें- तो क्या भारत को मिलने वाली है ओलंपिक की मेजबानी, यहां जानें

ये भी पढ़ें- पैराओलंपिक के 53 सालों में भारत को सिर्फ12 मेडल मिले, जानें किसने जीते

अब नहीं लौटना चाहता है अपने मुल्क

अहमद बीते माह ही भारत आए थे। दरअसल भारत में उन्हें एक बाउट लड़नी थी। वे इंडिया आ तो गए उसके बाद अपने देश चाह कर भी लौट नहीं पाए। कुछ समय बाद उन्हें खबर मिली की तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और लोग वहां पर खौफ के साए में रह रहे हैं। ऐसे में वे भारत में फंसे रहना ही ठीक समझ रहे हैं। वे अब भारत को छोड़कर अपने देश नहीं लौटना चाहते हैं। बता दें कि नजीर एमएमए फाइटर हैं। वे 18 जुलाई को यहां पधारे थे और बाउट के बाद अपने देश लौटने के प्लान में थे। हालांकि प्लानिंग कितनी भी कर लो ऊपर वाले के आगे सब फेल ही हो जाता है। ऐसा ही कुछ नजीर के साथ भी हुआ।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com