श्रीलंका का ये कप्तान टीम से बाहर हुआ, सेना में शामिल हो कर रहा देश सेवा

खिलाड़ी कई बार खेल भावना से बढ़ कर कुछ कर गुजरना चाहते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण श्रीलंका के खिलाड़ी ने दिया है। दरअसल श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने देश की टी20 टीम से बाहर होने के बाद श्रीलंका की सेना में भर्ती होने का निर्णय लिया। अपने इस निर्णय पर अटल रहते हुए वे अब सेना का हिस्सा बन कर देश की सेवा कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं श्रीलंका के उस खिलाड़ी की कहानी और उनके क्रिकेट परफॉर्मेंस के बारे में।

टी20 सीरीज में भारतीय टीम के खिलाफ खेलेंगे

बता दें कि कुछ समय पहले ही भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर रवाना हुई थी। श्रीलंका के साथ टीम इंडिया श्रीलंका की सरजमीं पर 18 जुलाई से टी20 सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम के खिलाफ श्रीलंकाई टीम में पूर्व कप्तान दिनेश चांडीमल को भी शामिल नहीं किया गया  हैं। बता दे वो 4 महीने पहले ही खराब प्रदर्शन करने की वजह से ही श्रीलंका की टीम से बाहर किए गए थे। दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किया गया था।

श्रीलंकाई सेना की वर्दी में फोटो हुई वायरल

बता दें कि भारत व श्रीलंका के बीच श्रीलंका की ही सरजमीं पर टी20 सीरीज कुछ दिनों में शुरू होने जा रही है। ऐसे में सीरीज शुरू होने के कुछ दिन पहले ही दिनेश चांडीमल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे श्रीलंकाई सेना की वर्दी पहने हुए दिख रहे हैं। उनके साथ सेना के कुछ प्रमुख अधिकारी भी मौजूद हैं और वे उनसे कुछ खास बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- रैना ने उठाया कोहली की कप्तानी पर सवाल, कहा एक आईपीएल तो जीते नहीं

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड की हार पर रोने वाली ये महिला कौन, खुद कप्तान ने गले लगा कराया चुप

2021 तक रहे श्रीलंका टीम का हिस्सा, आखिरी मैच इसके खिलाफ

श्रीलंका के ही एक क्रिकेटर सपुन थरका ने ये फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। उन्होंने फोटो अपलोड करने के साथ ही बताया कि वे करनडेनिया में क्रिकेट ग्राउंड का निरीक्षण करने गए थे। बता दें कि चांडीमल सेना में मेजर की पोस्ट पर हैं। बता दे की वो टीम से बाहर होने के बाद से ही सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहे हैं। मालूम हो कि दिनेश चांडीमल साल 2021 तक श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे हैं। उनका आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज की धरती पर ही था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com