दो सालों के इंतजार के बाद मौके की तलाश में अर्जुन, अब उड़ रहा मजाक

आईपीएल को लेकर इन दिनों फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खास बात ये है कि इस बार के आईपीएल में भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे हिस्सा ले रहे हैं। अब सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का सोशल मीडिया पर जम कर मजाक उड़ रहा है। दरअसल वे दो साल से मौके की तलाश में हैं पर उन्हें मैदान पर उतरने का मौका ही नहीं मिल रहा है। इस बार भी वे एक्सट्रा प्लेयर्स में हैं और प्लेइंग इलेवन में अभी तक शामिल नहीं हुए हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर कैसे उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

दो सालों से नहीं मिला डेब्यू का मौका

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम में हैं और अभी तक उन्हें मैदान पर खेलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं मुंबई का हाल आईपीएल में बुरा चल रहा है। मुंबई अब तक 13 मैचों में 10 मैच हार चुकी है। 21 मई को मुंबई और दिल्ली के बीच भिड़ंत होने वाली है। बीते दो सालों से अर्जुन मुंबई का ही हिस्सा हैं पर उन्हें मैदान में उतरने को ही नहीं मिल रहा है। अर्जुन को इस साल मुंबई ने तीस लाश रुपये दे कर खरीदा है। हालांकि दो साल से मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहे अर्जुन को लेकर अब लोग मजाक उड़ा रहे हैं। लोग तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि लोग किस तरह अर्जुन का मजाक उड़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-एंड्रयू साइमंड्स की मौत का राज गहराया, बहन ने उठाए ये सवाल

ये भी पढ़ें-एंड्रयू साइमंड्स से विवादों का रहा है गहरा नाता, एक नजर करियर पर

इस तरह से उड़ रहा ट्विटर पर मजाक

अर्जुन को इतनी बुरी तरह से मजाक उड़ रहा है। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके लिखा, ‘अर्जुन तेंदुलकर बेंच पर बैठे-बैठे दूसरों को मुंबई के लिए आईपीएल डेब्यू करते देख रहे हैं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में रखने का क्या फायदा अगर उससे दो मैच भी खेले नहीं जा रहे तो।’एक और यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक और नए डेब्यूटांट संजय यादव ने डेब्यू किया। हम शाॅक्ड हैं कि वो किस तरह सचिन के बेटे को ट्रीट कर रहे हैं। ये काफी सैड है अर्जुन तेंदुलकर के लिए।’

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com