बिना शादी के पिता बन गए ये क्रिकेटर, लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी भी

क्रिकेट और क्रिकेटर्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती ही रहती है। कभीकभी वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बन जाते हैं। क्रिकेटर्स देशदुनिया के स्टार होते हैं, इसलिए उनके जीवन की दिनचर्या, अफेयर, खानपान और फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में कुछ ऐसे क्रिकेटर्स भी समयसमय पर चर्चित होते रहे हैं जो बिना शादी किए ही पिता बन गए। खास बात तो ये है कि इस लिस्ट में कई भारतीय क्रिकेटर्स का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं लिस्ट में आखिर कौनकौन है।

1. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या शादी से पहले ही बाप बन गए थे। हार्दिक की शादी 1 जनवरी, 2020 को बाॅलीवुड की हसीना नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। नताशा डीजे वाले बाबू साॅन्ग से फेमस हुई थीं। दोनों ने पहले ही दुबई में सगाई कर ली थी। बता दें कि कपल के बेटे का नाम अगस्त्य है।

2. डेविड वार्नर

आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड ने 2015 में गर्लफ्रेंड से शादी रचाई थी। उनकी गर्लफ्रेंड कैंडिस ने 2014 में पहली बेटी को जन्म दिया था और वे शादी से पहले ही पिता बन गए थे। अब तो उनकी तीन बेटियां हैं।

3. जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। मार्च 2016 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड कैसी काॅरटेल से सगाई की थी। खास बात तो ये है कि बिना शादी के ही रूट पिता बन गए थे। 7 जनवरी, 2017 को जो रूट बेटे अलफ्रेड के पिता बने थे। पेरेंट्स बनने के बाद कपल ने शादी रचाई थी।

4. विवियन रिचर्ड्स

1980 में रिचर्ड्स भारत के दौरे पर आए थे। यहां पर बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने उनका दिल चुरा लिया था। दोनों का अफेयर लंबे वक्त तक चला। दोनों लिवइन में रहते थे। 1989 में नीना सिंगल पैरेंट बन गईं। दोनों की बेटी का नाम मसाबा है और वे मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। आज तक दोनों ने शादी नहीं की।

ये भी पढ़ें- फैंस की ‘तम्मन्ना’ होगी पूरी, ये काम करते वर्ल्ड कप में नजर आएंगी ग्लैमर गर्ल

ये भी पढ़ें- करोड़ों के घर में रहते हैं जसप्रीत बुमराह, इनसाइड फोटो देख हो जाएंगे दंग

5. इमरान खान

पाकिस्तान के पीएम और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान भी बिना शादी के ही पिता बन गए थे। सीता व्हाइट संग वे रिलेशन में रहे थे। 1992 में इनकी गर्लफ्रेंड ने बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि इमरान ने इसे अपना बच्चा मानने से मना कर दिया था पर डीएनए में सच्चाई का खुलासा हो गया था।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com