बिग बॉस: जेसन और मोनालिसा का बोल्ड डांस देखकर मनु का हुआ ये हाल

बिग बॉस के घर में वीकेंड पर रणवीर सिंह और वाणी कपूर ने घरवालों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मौका था फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन का। दोनों सितारों ने घर के सदस्यों को बेफिक्रा बनकर डांस करने का टास्क दिया। पहला मौका मिला जैसन को। वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री लेने वाले जैसन को वाणी कपूर को इंप्रेस करना था।

बिग बॉस: जेसन और मोनालिसा का बोल्ड डांस देखकर मनु का हुआ ये हाल

रणवीर सिंह ने जैसन के साथ मोनालिसा को मौका दिया। दोनों घरवालों ने बोल्ड डांस पेश किया। यह देखकर रणवीर सिंह के साथ बाकी घरवाले भी हैरान थे। मनु पंजाबी के चेहरे का रंग कुछ उड़ा हुआ सा था। आलम यह था कि मोनालिसा के डांस मूव्स देखकर हर कोई हैरान था।

जैसन ने वाणी कपूर केे सामने पोल डांस पेश किया। जैसन के लिए सॉन्ग बजाया गया ‘आज फिर तुम पर प्यार आया है’। जबकि मोनालिसा के लिए लगाया गया ‘रात थम जाए तेरी बाहों में’। मोनालिसा और जैसन ने बेहद बोल्ड अंदाज में यह डांस पेश किया।

रणवीर और वाणी कपूर ने इन पलों का खूब मजा लिया। यह दृश्य देखकर हर किसी की खुशी का ठिकाना नहीं था। यह और बात है कि एक बार फिर मोनालिसा के बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह को मनु पंजाबी का ऐसा रिएक्शन कितना पसंद आएगा यह तो समय ही बताएगा।

फिलहाल आप भी लीजिए इस डांस का मजा इस वीडियो के जरिए।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com