टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में अब बस गिनती के ही दिन बचे हैं। दरअसल टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरु होने जा रहे हैं। वहीं एक और खबर सामने आ रही है कि दीपक काबरा नाम के एक व्यक्ति ओलंंपिक में वो करने जा रहे हैं जो आज तक किसी भारतीय ने नहीं किया है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं दीपक काबरा और क्या करके इस बार के ओलंपिक में रचेंगे इतिहास।
ओलंंपिक में पहली बार कोई भारतीय जिम्नास्टिक का जज होगा
दीपक काबरा भारतीय खिलाड़ियों के जिम्नास्टिक कोच हैं। अब वे टोक्यो ओलंंपिक में भारत की ओर से इतिहास रचने को बिल्कुल तैयार हैं। वे आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में बतौर जज शामिल होने जा रहे हैं। वे ऐसा करने वाले अब तक के पहले भारतीय होंगे। इस बारे में सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें व खबरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि भारतीय जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।
दीपा कर्माकर ने ट्वीट करके दी इसकी जानकारी
दीपा कर्माकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दीपक को बधाई देते हुए लिखा, ‘ओलंपिक में जिम्नास्टिक कैटेगरी के जज नियुक्त होने वाले पहले भारतीय बने दीपक काबरा भैया। उन्हें इस उपलब्धि के लिए बहुत–बहुत बधाई हो। टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं।’ । बता दे चोट की वजह से दीपा ओलंपिक में क्वालीफाई करने से रह गई हैं। वही दीपा 2016 के रियो ओलंपिक में बहुत छोटे अंतर से पदक जीतने से रह गई थी। वूमेन वॉल्ट जिमनास्टिक इवेंट में दीपा चौथे पायदान पर रहीं थी।
ये भी पढ़ें- श्रीलंका का ये कप्तान टीम से बाहर हुआ, सेना में शामिल हो कर रहा देश सेवा
ये भी पढ़ें- रैना ने उठाया कोहली की कप्तानी पर सवाल, कहा एक आईपीएल तो जीते नहीं !
जिम्नास्टिक में भारत से प्रणति नायक ने किया है क्वालीफाई
टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से प्रणति नायक ने क्वालीफाई किया है। वे 26 साल की हैं और साल 2019 में एशियन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन दिखा चुकी हैं। इस वजह से उन्हें ओलंंपिक में जाने का कोटा मिला था। वहीं दीपा कर्माकर इस बार ओलंपिक के मैदान पर नहीं उतरेंगी। बता दें कि साल 2016 में रियो ओलंपिक में दीपा मेडल अपने नाम करते–करते रह गई थीं। वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल देश में लाया था। बात करें रेसलिंग की तो साक्षी मलिक ने देश के लिए ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम किया था।
ऋषभ वर्मा
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					