IPL के बाद चुनाव में ड्यूटी करेंगे धोनी, जानें पूरा मामला

इन दिनों आईपीएल जोरों-शोरों से देश भर में चल रहा है। ऐसे में आईपीएल से जुड़ी कई कहानियां सामने आती ही रहती हैं। अब कैप्टन कूल यानी की पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी एक खबर सामने आई है। सीएसके यानी की चेन्नई का सफर अब पूरा हो चुका है। इस बार भी चेन्नई की कप्तानी धोनी कर रहे हैं। ये टीम इस बार अंक तालिका में नवें स्थान पर थी। हालांकि आज हम धोनी के नए करियर को लेकर बात करेंगे। दरअसल झारखंड में होने वाले पंचायत चुनाव में धोनी हिस्सा ले रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा सच।

ये है धोनी का नया करियर

धोनी रांची के रहने वाले हैं और उनके वहां के पंचायत चुनाव में भाग लेने की खबर सामने आई है। एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसी तस्वीर की वजह से ये दावा किया जा रहा है कि धोनी झारखंड के पंचायत चुनाव का हिस्सा बन सकते हैं। हुआ यूं कि इस तस्वीर में एक शख्स की ड्यूटी के दौरान ली गई फोटो में वो धोनी जैसा दिख रहा था। बस, फिर क्या था ये तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। इसके साथ ही सब जगह ये खबर फैल गई की धोनी झारखंड के पंचायत चुनाव का हिस्सा हैं। ये शख्स तस्वीर में मतगणना केंद्र पर कार्यरत नजर आ रहा है। इस व्यक्ति का नाम विवेक कुमार है। इसे तीसरे चरण के चुनाव में लगाया गया है। इनके चेहरे की बनावट धोनी जैसी होने के कारण लोगों को ये गलतफहमी हो गई।

ये भी पढ़ें-ये है कश्मीरी उमरान मलिक की स्ट्रगल स्टोरी, ऐसे जीती पूरी दुनिया

ये भी पढ़ें-आईपीएल के इस सीजन में लगे 1000 छक्के, जानें कौन है हिटमास्टर

अगले साल फिर खेलेंगे धोनी

इन सबसे परे एक खास खबर ये भी है कि धोनी अगले साल भी चेन्नई की ओर से खेलेंगे। धोनी ने एक मैच के दौरान खुद ही इस बात का खुलासा किया है कि ये उनका आखिरी मैच नहीं है। वे साल 2023 में भी चेन्नई के लिए खेलेंगे।धोनी ने कहा कि मुंबई ऐसी जगह है जहां टीम और इंसान के रूप में मुझे बहुत प्यार मिला, ये चेन्नई के लिए मेरा आखिरी मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले साल फिर टीमें खेलेंगी।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com