सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं ये खिलाड़ी, चौंका देंगे कई नाम

क्रिकेट एक अनिश्चित खेल है और ये बात हम सभी जानते हैं। कई बार इस खेल में जो सोचा हुआ होता है वो नहीं होता है। वहीं कई बार इस खेल में जो नहीं सोचा हुआ होता है वो हो जाता है। ऐसे में हम आज कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। बता दें इस लिस्ट में जिस खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर है वो लिस्ट में सबसे अधिक बदकिस्मत है। भला कौन खिलाड़ी ये चाहेगा कि अपने करियर में वह सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हो। तो चलिए जानते हैं शून्य पर ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम भी सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन ने 100 सेंचुरी जड़ने का रिकाॅर्ड बनाया है। इन्होंने दुनिया भर के एकएक मैदान पर रन बनाने का भी रिकाॅर्ड कायम किया है। सचिन लिस्ट में सबसे अधिक बार यानी की 20 बार जीरो पर आउट हुए हैं।

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले अपने समय के शानदार स्पिनर रहे हैं। उन्होंने कई बल्लेबाजों को अपने गेंद के स्पिन पर नचाया है। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में कुंबले ने भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लिए हैं। बता दें ये जीरो पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। ये 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

युवराज सिंह

सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह भी सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप में इन्होंने एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। ये सबसे ज्यादा 18 बार आउट हुए हैं।

ये भी पढ़ें- आलराउंडर गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इनके प्यार में हुए बोल्ड, जानें कौन हैं

ये भी पढ़ें- ये क्या! कप्तानी से हटने के बाद सड़क किनारे भुट्टा बेच रहे कोहली

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। इनकी गेंदों से दिग्गज बल्लेबाज भी घबराया करते थे। इनकी गुगली तो दुनिया भर में फेमस है। इसी के दम पर खिलाड़ी ने कई बड़ेबड़े विकेट झटके हैं। ये अपने करियर के दौरान कुल 17 बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com