उत्तरप्रदेश

BJP MLA सुरेंद्र सिंह ने कहा, राहुल गांधी का इटली में पैदा हुआ संभावित बेटा अगला कांग्रेस अध्यक्ष

भाजपा के बैरिया विस क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस व सपा की कथनी करनी में बहुत अंतर है। वहीं भाजपा जो कहती है वही करती है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार नारायण दत्त तिवारी का डीएनए टेस्ट के बाद बेटा आ गया। उसी तरह से राहुल गांधी का भी कोई न कोई बेटा इटली से आ जाएगा। इनका अधिकांश समय इटली में ही कटता है। ऐसे में कुछ साल बाद इनका भी हाल नारायण दत्त तिवारी व मुलायम सिंह की तरह ही होगा। मुलायम सिंह यादव का भी बेटा प्रतीक इसी तरह से सामने आ गया। जिस तरह इनकी चाल व वाणी में अंतर है उसी प्रकार इनके काम में भी अंतर है। दोनों पार्टियां के कथनी व करनी में भी काफी अंतर है। इन दलों से आम जनता का भरोसा उठ गया है। वहीं भाजपा अपने चाल व वाणी के हिसाब से काम करती है। हमारे कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं होता है। हम जो भी कहते हैं उस पर अमल भी करते हैं। झूठ की नींव पर भाजपा कभी राजनीति नहीं करती। भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देंगे पार्टी के सांसद तथा विधायक यह भी पढ़ें बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बाद इटली में पैदा हुआ उनका संभावित बेटा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी अध्यक्ष बने। अब इसके बाद राहुल का इटली में पैदा हुआ उनका संभावित बेटा अध्यक्ष बनेगा। विवादित बयानों से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निजी जीवन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के बाद उनका इटली में पैदा हुआ संभावित बेटा कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। जब पत्रकारों ने कहा कि राहुल की शादी नहीं हुई है, तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का हवाला देते हुए कहा कि बुढ़ापे में डीएनए टेस्ट के बाद उनके बेटे का राज खुला था। उन्होंने कहा कि वहीं मुलायम सिंह भी कहते हैं उनकी एक शादी है। फिर प्रतीक यादव कौन हैं। वह भी तो मुलायम सिंह के अघोषित शादी का परिणाम हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि जब बंटवारा होगा तो अखिलेश और प्रतीक में ही होगा न। राहुल गांधी आज से दो दिनी अमेठी दौरे पर, लखनऊ से जाएंगे अमेठी यह भी पढ़ें विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के विवाह में भी हो रहे विलंब पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे की शादी, शादी नहीं बर्बादी होती है। बुढ़ापे की शादी अपने लिए नहीं दूसरों के लिए होती है। जिस तरह सड़क किनारे कुंआ अपने लिए नही दूसरों के लिए होता है, उसी तरह बुढ़ापे की शादी अपने लिए नही दूसरों के लिए होती है। सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को जल्द शादी करने की भी नसीहत दी। इससे पहले उन्होंने मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद कहा था कि डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या ईश्वर ने करवाई है। संविधान उसकी हत्या में रुकावट बना था लेकिन आखिरकार ईश्वर उसकी हत्या करने में सफल हो गए। इससे पहले बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश तथा प्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर कहा था कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है। यह सामाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, जिससे कोई भी वंचित नहीं रहने वाला है। भाजपा सांसद ने कहा, राहुल गांधी ज्वार व धान का पौधा पहचान लें तो करेंगे सम्मान यह भी पढ़ें सुरेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर अख्तियार किया था। विधायक ने बैरिया तहसील भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में पांच जून को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया था।

सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ ही धरने पर बैठने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके बाद ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव तथा पूर्व …

Read More »

इलाहाबाद में पहली बरसात में ही आफत, एक बच्चे सहित चार की मौत

इलाहाबाद में कल शाम बारिश राहत के साथ आफत बनकर आ गई। इस बारिश ने एक बच्चे समेत तीन की जान ले ली। सलोरी के ओम गायत्री नगर में ईश्वर शरण विकास विद्यालय की चहारदीवारी तेज बारिश के कारण ढह गई। इसके बाद पानी अंदर घुस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वहां खेल रहे चार बच्चे अनिकेत गुप्ता (12) पुत्र घनश्याम गुप्ता, शिखर (11) पुत्र जयसिंह, आदित्य (12) व शिवम (10) पुत्रगण सीमा वर्मा बह गए। शिवम व आदित्य तो बच गए मगर अनिकेत व शिखर पानी में बह गए। दोनों के शोरगुल करने पर लोग दौड़े और लापता बच्चों की तलाश करने लगे। इसके बाद अनिकेत का शव चहारदीवारी से लगभग 50 मीटर दूर मिला जबकि शिखर की तलाश देर रात तक की जाती रही। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। इलाहाबाद में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार की मौत यह भी पढ़ें दूसरी ओर छोटा बघाड़ा में छात्र सतीश यादव निवासी प्रतापपुर की करंट लगने से मौत हो गई। बारा के ललई गांव में शकीरुल निशा (17) बारिश के दौरान घर के बाहर थी तभी बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मीरापुर में ललिता देवी मंदिर के पास प्रतिमा चक्रवर्ती के घर में स्थित पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे उनका गेट क्षतिग्रस्त हो गया। जाफरी कॉलोनी में चहारदीवारी जमींदोज होने से दो लोग घायल हो गए। प्रशासन की लापरवाही से पानी में बहकर हुई बच्चे की मौत : सांसद इलाहाबाद में ट्रक-कार में भिड़ंत, चार की मौत यह भी पढ़ें शहर के सलोरी में बरसात के चलते दीवार गिरने से बच्चों की मौत हो जाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने पीडि़तों के घर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। सपा सांसद को स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत पुरानी चहारदीवारी पर फिर से ऊंचाई बढ़ा दी गई थी। पानी निकासी के लिए कोई रास्ता नहीं है। नगर निगम एवं एडीए ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों का अता पता नहीं है। सांसद नागेंद्र सिंह पटेल पीडि़तों से मिलने के बाद बड़े नाले पर भी पहुंचे जहां लापता हो गए बच्चे को खोजा जा रहा है। उन्होंने नगर निगम की टीम से प्रगति की जानकारी ली तथा फोन पर उच्चाधिकारियों से बात कर घटना स्थल पर लोहे की जाली तत्काल लगाने की मांग की। सांसद पटेल ने प्रशासन पर पूरी तरह से लापरवाही का आरोप लगाया है।

संगमनगरी इलाहाबाद में मानसून सत्र की पहली बारिश आफत लेकर आ गई। करीब एक घंटे की बरसात में शहर पानी में सराबोर हो गया। नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण जगह-जगह पर खुदे गड्ढों में पानी भर गया। सलोरी में दीवार गिरने के कारण तेज रफ्तार से पानी घर …

Read More »

Live Suicide: आगरा में युवक ने किया लाइव सुसाइड, अब तक फेसबुक पर 5000 लोगों ने देखा!

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में सेना में भर्ती न होने से दुखी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक पर लाइव पोस्ट भी डाला। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। आगरा के थाना न्यू आगरा के त्रिवेणी नगर में युवक मुन्ना …

Read More »

Gangrape: दलित किशोरी से चार युवकों ने किया गैंगरेप!

लखनऊ: मडिय़ांव इलाके में नाबालिग दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ चार युवकों ने पूरी रत गैंग रेप किया। इस दौरान किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसको बुरी तरह मारापीटा। इस घटना में किशोरी बुरी तरह घायल हो गयी। इसके बाद आईआईएम रोड पर आरोपी किशोरी को बदहवास …

Read More »

Big News: छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा फर्जी एसटीएफ इंस्पेक्टर गिरफ्तार!

लखनऊ: एक कथा छात्रा को एसटीएफ को इंस्पेक्टर बन ब्लैकमेल कर रहे एक युवक को यूपी एसटीएफ व गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार किया। आरोपी कई दिनों से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। गोमतीनगर पुलिस ने बताया कि एक कथा छात्रा अपने परिवार के साथ …

Read More »

मुन्ना बजरंगी की हत्या से उठा पर्दा, इस तरह रची गई पूरी साजिश

मुन्ना बजरंगी की हत्या से उठा पर्दा, इस तरह रची गई पूरी साजिश

उत्‍तर प्रदेश के माफिया डॉन मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या जिला कारागार में पूरी प्‍लानिंग के साथ की गई। मुन्‍ना बजरंगी पर एक-दो नहीं पूरी 10 गोलियां दागी गईं। ऐसे में सुनील राठी ने मुन्‍ना बजरंगी को उठने का मौका ही नहीं दिया। लेकिन आखिर पिस्टल जेल के अंदर कैसे पहुंची? …

Read More »

विश्व जनसंख्या दिवसः इस डॉक्टर ने एक लाख उनतालीस हजार पुरुष नसबंदी कर बनाया कीर्तिमान

सेंटर के मास्टर ट्रेनर डॉ. नंदन सिंह डसीला खुद अब तक एक लाख उनतालीस हजार पुरुष नसबंदी ऑपरेशन कर चुके हैं। एनएसवी सेंटर में यह सुविधा निश्शुल्क है। जनसंख्या नियंत्रण की यह मुहिम देश की उन्नति में सहायक साबित हो रही है। उत्तराखंड के मूल निवासी मास्टर ट्रेनर डॉ. एनएस डसीला ने बताया कि शुरुआत में पुरुष नसबंदी के कम केस होते थे। धीरे-धीरे बढ़ते गए। एक अप्रैल, 2018 से अब तक 72 एनएसवी किए जा चुके हैं। उप्र और उत्तराखंड के अधिकतर गावों में लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक किया है। सीतापुर में मिली भारी सफलता: नवंबर 2004 में सीतापुर में मेगा कैंप का अयोजन किया गया था। इसमें 1500 से ज्यादा एनएसवी ऑपरेशन करके कीर्तिमान स्थापित किया गया। विश्व शरणार्थी दिवस: देश ही नहीं भावनाओं का भी विभाजन यह भी पढ़ें यह मिलता लाभ: ऑपरेशन के बाद लाभार्थी को मुफ्त दवाइया और 2000 रुपये बैंक खाते में भेजा जाता है। 300 रुपये प्रेरक के बैंक खाते में जाता है। घबराने की बात नहीं : एनएसवी परिवार को सीमित रखने के लिए सरल, स्थायी, सुरक्षित और भरोसेमंद उपाय है। 5-10 मिनट लगता है। ऑपरेशन के बाद पहले की तरह काम कर सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर नस को पुन: जोड़ा भी जा सकता है। व‌र्ल्ड नृत्य दिवस: कम उम्र में बनी डास टीचर तो कहीं 600 बच्चों की गुरु खुद विद्यार्थी यह भी पढ़ें यहा करें संपर्क: 0522-2256543, 8948734929 पर संपर्क या सेंटर पर आकर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। शुक्राणु नली पुनयरेजन भी : किसी के दो बच्चे हैं और उसने एनएसवी ऑपरेशन करा लिया। जीवन की अनिश्चितता उसके दोनों बच्चों को छीन लेती है। ऐसी स्थिति में शुक्राणु नली पुनयरेजन के जरिए राहत देने का काम भी किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस: छोटी सी बगिया से बड़ा संदेश यह भी पढ़ें क्या कहना है अफसर का ? प्रोजेक्ट डायरेक्टर/विभागाध्यक्ष प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलय, भारत सरकार और अन्य के सहयोग से पुरुष परिवार नियोजन की दिशा में काम हा रहा है। लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जागरूकता का डिजिटल तरीका: जागरूकता का डिजिटल तरीका ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का बेहतर माध्यम है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उप्र के अंतर्गत स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अवेयरनेस वीडियो तैयार किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव वी हेकाली डिामोमी के मार्गदर्शन में परियोजना के इंफॉर्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन (आइईसी सेल) ने इसे तैयार किया है। विश्व बालश्रम निषेध दिवस: ताकि बेफिक्र और बेखौफ हो बचपन. यह भी पढ़ें शॉर्ट फिल्म को तैयार करने में पाच दिन का समय लगा। चार मिनट के इस वीडियो में पुरुष नसबंदी ऑपरेशन करने वाले विशेषज्ञ और लाभार्थी के अनुभव को शामिल किया गया है। आइईसी सेल की टीम : डॉ. धीरज तिवारी (असिस्टेंट डायरेक्टर आइईसी सेल), कात्या बाजपेई, अखिलेश मित्र, शुभा श्रीवास्तव और स्वप्निल सिंह।

1974 से चीन में प्रचलित बिना चीरा, बिना टाका पुरुष नसबंदी प्रदेश में 1994 से सफलतापूर्वक की जा रही है। 1998 में केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ फॉर ‘नो स्कैल्पल वैसेक्टमी (एनएसवी)’ बना। देश भर में इस तरह के 16 सेंटर खोले गए। इनमें से सिर्फ केजीएमयू …

Read More »

UP Jail: अब यूपी सीएम ने जेलों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बनायी समीति!

लखनऊ: बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यूपी में जेलोंं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जेलों में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। यह जानकारी प्रमुख सचिव …

Read More »

खुशखबरी: गोरखपुर के रहने वालों के लिए अच्छी खबर, एक सितम्बर से शुरु होगी यह सेवा!

नई दिल्ली: यूपी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। दिल्ली से इंडिगो की पहली फ्लाइट 1 सितंबर को आईजीआई एयरपोर्ट से रवाना होगी। जिसके बाद इंडिगो एक फ्लाइट रोजाना दिल्ली …

Read More »

Breaking: आगरा एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा, 8 की गयी जान, तीन घायल!

कन्नौज: उत्तर प्रदेश की इत्र नगरी कहे जाने वाले कन्नौज शहर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है बुलेरों में 10 लोग सवार थे। ये सभी …

Read More »
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com