इंग्लैंड के खिलाफ ये काम करते ही इतिहास रच देंगे रोहित शर्मा, जानें कैसे

इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। ये सीरीज 12 जुलाई से खेली जाएगी। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। इसी के साथ रोहित शर्मा को वनडे सीरीज में इतिहास रचने का मौका मिल रहा है। रोहित को इतिहास रचने के लिए बस अब पांच छक्कों की ही जरुरत है। तो चलिए जानते हैं रोहित शर्मा आखिर क्या इतिहास रचने वाले हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा एंड टीम मैदान पर क्या प्रदर्शन करने वाली है, चलिए जानते हैं।

रोहित रचने वाले हैं ये इतिहास

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने अब तक 245 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में अगर पांच छक्के और लगा दिए तो भारत की तरफ से इस फार्मैट में 250 छक्के लगाने वाले रोहित पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि रोहित पहले से ही वनडे में भारत की तरफ से अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने 229 मैचों में 245 छक्के लगाए थे। रोहित के बाद कैप्टन कूल और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम आता है। धोनी ने 350 वनडे मैच खेले हैं। इनमें कैप्टन कूल ने कुल 229 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें-रोहित-द्रविड़ ने कराई इस खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री, खत्म था करियर

ये भी पढ़ें-जानें सौरव गांगुली की संपत्ति के बारे में, हैं एक फुटबाॅल टीम के मालिक भी

सबसे पहले नंबर पर है ये खिलाड़ी

वहीं क्रिकेट में विश्व स्तर पर यदि सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकाॅर्ड की बात करें तो ये पहले से ही शाहिद अफरीदी के नाम है। शाहिद अफरीदी ने कुल 398 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 351 छक्के अपने नाम किए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी क्रिस गेल ने 301 वनडे मैचों में 331 छक्के जड़ कर दूसरा स्थान बनाया है। इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के आलराउंडर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का नाम है। जयसूर्या सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इंटरनेशनल लेवल पर तीसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। जयसूर्या ने कुल 445 वनडे खेले हैं। इनमें से जयसूर्या ने कुल 270 छक्के जड़े हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com