साक्षी धोनी ने सुनाई आपबीती, बोलीं ऐसा है क्रिकेटर की बीवी का जीवन

क्रिकेट जगत की जब भी बात होती है तो हम सभी क्रिकेटर्स की लाइफ को फोकस में रख कर चर्चा करते हैं। अक्सर उनकी लाइफस्टाइल, लग्जरी लाइफ और अफेयर्स को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। ऐसे में हम सभी उनकी पत्नियों के बारे में बात करना भूल जाते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का जीवन कैसा है। उन्हीं की जुबानी जानते हैं कि एक क्रिकेटर की पत्नी का जीवन कैसा होता है।

इस खास मौके पर बताई आपबीती

साक्षी धोनी ने खुद ही बताया है कि एक क्रिकेटर की पत्नी का जीवन आखिर कैसा होता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर से शादी करने का मतलब होता है कि उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगियों को ख्याल रखो। लाइफ पार्टनर कई बार फील्ड के प्रेशर को कम करने में भी क्रिकेटर्स की मदद करते हैं। आईपीएल की सक्सेसफुल टीम सीएसके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो इंटरनेशनल वीमेंस डे पर शेयर किया गया था। इस वीडियो में क्रिकेटर्स की पत्नियां नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर साक्षी ने कुछ कहा है जो क्रिकेटर्स की पत्नियों के लिए गौर्वान्वित कर देने वाला मूमेंट था। साक्षी ने वीमेंस डे पर कहा था कि क्रिकेटर्स की उपलब्धियों पर उनकी पत्नियों को गर्व होता है।

ये भी पढ़ें-क्रिकेट इतिहास का ऐसा खिलाड़ी जिसे मिली थी मौत की सजा

ये भी पढ़ें-मौत से चंद घंटो पहले शेन वार्न ने किया ये काम, cctv फुटेज वायरल

कही ये बात

साक्षी ने आगे भी बहुत कुछ कहा था। साक्षी ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने पतियों पर गर्व है। ये गर्व हमें इसलिए है क्योंकि देश के करोड़ों लोगों में से वे भारतीय टीम में सेलेक्ट हुए हैं। देश के सबसे लोकप्रिय गेम को खेलने वाले खिलाड़ियों को हमी नहीं पूरा देश चाहता है। साक्षी मानती हैं कि क्रिकेटरों से शादी करने के बाद पार्टनर्स का प्राइवेट स्पेस प्राइवेट नहीं रहता है। कैमरे सिर्फ क्रिकेटर्स को ही नहीं बल्कि हर जगह उनकी पत्नियों को भी फाॅलो करते हैं। हर वक्त फैंस की नजर खिलाड़ियों के साथ साथ आप पर भी रहती है। कई बार लोग आपको अपने हिसाब से जज भी करने लगते हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com