छोटा बिजनेस बड़ी कमाई, सरकार की योजना से शुरू करें कारोबार

छोटे-छोटे व्यापार का भी आज कल काफी अच्छा मुनाफा सामने आ रहा है। इसकी मांग भी लोगों के बीच बनी हुई है। बिजनेस को लोग कम पैसा लगाकर शुरू कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा भी सकते हैं। सरकार की ओर से बिजनेस को शुरू करने में काफी मदद की जाती है। सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं शुरू की गई है जिससे यह कारोबार शुरू करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। आइए जानते हैं।.
कागज से जुड़ा है व्यापार
सरकार की ओर से प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने पर काफी काम किया जजा रहा है। इसको लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। लेकिन फिर भी यह अभी तक बंद नहीं हुआ है। हालांकि अब कागज के बने डिस्पोजल बनाने से लोगों में कागज का उपयोग बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। कागज पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा है और यह सेहत के लिहाज से भी नुकसानदेह नहीं है। कागज के इस तरह से उपयोग से लागत कम आती है और पैसा कमाने की संभावना अधिक है।

ये भी पढ़ें : बेरोजगार होने पर शुरू किया रिसाइक्लिंग का स्टार्टअप, हुआ सफल

ये नही पढ़ें : सरकार की मदद से शुरू कर सकते हैं इस सेक्टर में काम, होगी आमदनी

कैसे होगा मुनाफा
देश में पर्यावरण की दृष्टि से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने और कागज के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में व्यापार के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। व्यापार को समझने के लिए यह किया जा सकता है कि 300 दिन काम करने पर करीब दो करोड़ से ज्यादा यूनिट पेपर के कप तैयार किए जा सकते हैं। इसे प्रति कप को 30 या 40 पैसे में बेंच सकते हैं। ऐसे में यह कागज के कप का बिजनेस अच्छा मुनाफा कमा कर देगा। इस पर खर्च का हिसाब देखें तो यह करीब तीन लाख 75 हजार रुपए तक होगा। इसके अन्य चीजों पर छह हजार रुपए तक खर्च आने की संभावना होती है। साथ ही 25 हजार रुपए अलग से रखिए। इस तरह यह चार से साढ़े चार लाख रुपए खर्च हो सकते हैं।

व्यापार के लिए क्या होगी जरूरत
व्यापार को शुरू करने के लिए आपको एक स्थान चाहिए। यह करीब 500 वर्गफीट क्षेत्र हो सकता है। इसमें आपको मशीन, जरूरी उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामान लगाना होगा। इस पर करीब आपके बजट से साढ़े दस लाख रुपए से ज्यादा लग सकते हैं। इसमें आप कुशल और अकुशल श्रमिक अपने कारोबार के लिए रख स कते हैं। आपको इन पर 35 हजार रुपए तक खर्च करने होंगे। साथ ही मशीन आप दिल्ली, आगरा, हैदराबाद या अहमदाबाद से ला सकते हैं। इस काम के लिए केंद्र सरकार सहयोग करती है। इसके लिए एक रिपोर्ट भी तैयार की गई है। आप रिपोर्ट की सहायता से काम के मुनाफे और खर्च को समझ सकते हैं। इससे काम करना आसान हो जाएगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com