साउथ अफ़्रीका के खिलाड़ी ने किया धर्म परिवर्तन और किसने किया ऐसा ही

          अक्सर हम प्यार के लिए बॉलीवुड स्टार्स के धर्म बदलने की बातें कई बार सुनते रहते हैं पर इस बार एक क्रिकेटर ने ये कारनामा किया है। दरअसल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ब्योर्न फोर्टुइन ने अपनी पत्नी के साथ-साथ अपना भी धर्म बदल लिया। उन्होंने अपने परिवार संग इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। बता दें इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी ने इस्लाम को अपनाया है। चलिए जानते हैं इन दोनों ही खिलाड़ियों के बारे में।
इस्लाम अपनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे क्रिकेटर बने

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ब्योर्न फोर्टुइन ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ-साथ खुद भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। बता दें कि इस बात की जानकारी साउथ अफ्रीकी टीम के एक खिलाड़ी तबरेज शम्सी की बीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। ब्योर्न दक्षिण अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस्लाम धर्म कबूल किया है। दरअसल उनसे पहले भी वहां का एक क्रिकेटर इस्लाम धर्म को अपना चुका है।

2019 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू

इस वक्त रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पाक महीने में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने शनिवार को इस्लाम को अपना कर एक पाक काम किया है। इसके साथ ही वो अब अपने नाम में भी बदलाव कर लिया है। ब्योर्न ने अपना नाम बदल कर इमाद रख लिया है। बात करें ब्योर्न के करियर की तो उन्होंने 2013 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से खेल जगत में डेब्यू किया था। इसके साथ ही साल 2019 में ब्योर्न ने देश की तरफ से खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले कदम रखे थे। अब तक इस खिलाड़ी ने करीब 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने अब तक कुल 6 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन मैचों में कुल 35 रन बनाए हैं।

वायने पार्नेल हैं इस्लाम कबूलने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
ये पहली बार नहीं हुआ है जब दक्षिण अफ्रीका के किसी खिलाड़ी ने इस्लाम अपनाया है। ब्योर्न ऐसा करने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। इनसे पहले भी दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी ने इस्लाम को कबूला है। वायने पार्नेल इस्लाम कबूलने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। वायने पार्नेल ने 2011 में धर्म परिवर्तन किया था। बता दें वायने दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com