क्रिकेट, काॅन्ट्रोवर्सी और अफेयर का तो चोली–दामन का साथ होता है। वहीं क्रिकेट जगत के कुछ कपल्स की बात करें तो हसबैंड पाकिस्तान से है तो वाइफ भारत से है। आज हम इस खबर में ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनमें से एक पार्टनर पाकिस्तान का है तो दूसरा भारत से है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में जिनकी पत्नियां इंडियन हैं। ये रही ऐसे क्रिकेटर्स की पूरी लिस्ट।
ईमाद वसीम
पाकिस्तानी क्रिकेटर और ऑलराउंडर ईमाद वसीम ने साल 2019 में निकाह किया था। वे ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला से शादी किए थे जिसका नाम सानिया अशफाक है। बता दें कि सानिया ब्रिटिश मूल की पाकिस्तानी महिला हैं। कपल इसी साल एक बेटी का पैरेंट बना है।
शोएब मलिक
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 2010 में निकाह किया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी रचाई थी। दोनों ही अपने–अपने देश की फेमस हस्तियों में शुमार हैं। इस फेमस कपल का एक बेटा है जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।
हसन अली
पाकिस्तान के शानदार क्रिकेटर हसन अली ने भी एक भारतीय मूल की महिला से शादी रचाई है। उन्होंने भारतीय एयरोनॉटिकल इंजीनियर संग निकाह किया है। उनकी वाइफ का नाम शामिया आरजू है। इस कपल का निकाह दुबई में हुआ था। इनकी शादी में ज्यादा भीड़–भाड़ नहीं थी क्योंकि इनकी शादी एक इंटीमेट अफेयर था। इनकी शादी में सिर्फ रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बता दें कि कपल की पहली मुलाकात बेहद खास है। कपल पहली बार एक डिनर नाइट पर मिला था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इनका मिलना–जुलना शुरू हो गया। मालूम हो कि शामिया भारत में हरियाणा के पलवल की रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- इस खिलाड़ी ने बना डाला असंभव रिकाॅर्ड, एक ओवर में ठोंके 8 छक्के
ये भी पढ़ें- आप सपने में भी नहीं सोच सकते ऐसी कारों के मालिक हैं ये क्रिकेटर्स
मोहम्मद हफीज
पाकिस्तान के बेहतरीन क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने 2007 में निकाह किया था। उनका निकाह नाजिया हफीज नाम की लड़की से हुआ था जो सोशल मीडिया पर अकसर एक्टिव रहती हैं। ज्यादातर क्रिकेटर्स की पत्नियां क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं लेती हैं पर नाजिया के लिए क्रिकेट जान है।
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features