बुलेट ट्रेन के किराए को लेकर आपको भी है शंका, जानिए मंत्री ने क्या कहा

भारत में बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। संभावना है कि यह 2026 तक भारत में चलने लगेगी। जापानी कंपनी से करार कर बुलेट ट्रेन को मूर्त रूप दिया जा रहा है। यह मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी और इसकी रफ्तार अभी फिलहाल 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की है और दोनों शहर के बीच देखा जाए तो यह दूरी करीब 508 किलोमीटर की है। ऐसे में यह सफर डेढ़ से दो घंटे में पूरा हो जाएगा। इसके किराए को लेकर अभी भी लोगों में शंका है। पिछले दिनों बुलेट ट्रेन के काम का निरीक्षण करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे थे। उन्होंने क्या जानकारी दी आइए जानते हैं।

होंगे 12 स्टेशन
जानकारी के मुताबिक, बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। यह मुंबई-अहमदाबा हाईस्पीड रेल परियोजना है। यह परियोजना पूरी होने के बाद ही दूसरी परियोजना पर काम चलेगा। बताया जा रहा है कि जिस तरह से काम चल रहा है उसे देखते हुए गुजरात के सूरत और बिलिमोरा बीच 2026 तक देश की पहली बुलेट ट्रेन चल जाएगा। पिछले दिनों रेल मंत्री जब सूरत पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कुल 12 स्टेशन पर काम चल रहा है। यह 508 किलोमीटर के बीच होंगे। पूरा सफर करने में दो से तीन घंटे का समय लगेगा। अभी लोग छह घंटे में आते-जाते हैं। इसमें 1.1 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सस्ता होगा टिकट
टिकट को लेकर लोगों में सबसे ज्यादा शंका है। मंत्री ने इसको लेकर भी संभावना जाहिर की है। बता दें कि रेल के लिए 81 फीसद फंडिंद जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजंसी की ओर से किया जा रहा है। अभी तक 61 किलोमीटर रूट पर खंभे खड़े किए गए हैं और 150 किलोमीटर पर काम चल रहा है। अभी तो 352किलोमीटर में सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद तीन बड़े शहर आ जाएंगे। मंत्री ने बताया कि जहां तक टिकट की बात है तो यह रेलवे के फर्स्ट एसी के बराबर ही रहेगा। इसे ज्यादा महंगा नहीं किया जाएगा। हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। यह ज्यादा नहीं होगा और सुविधाएं ज्यादा मिलेंगी। किराया बाद में तय होगा।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com