महादेव को पसंद हैं कुछ खास फूल, महाशिवरात्रि पर जरूर चढ़ाएं

    महाशिवरात्रि का पर्व बस कुछ ही दिनों में आएगा। इस बार यह फाल्गुन चतुर्दशी के दिन एक मार्च को मंगलवार के दिन होगा। मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर काफी तैयारियां चल रही हैं। शिव पुराण में भी महाशिवरात्रि को लेकर काफी कुछ बताया गया है। यह पर्व शिव और पार्वती के लिए काफी खास है। शिवरात्रि पर शिवलिंग में कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से महादेव को खुश किया जा सकता है। इसलिए उनको न केवल अभिषेक करके बल्कि कुछ विशेष फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

मनोकामना होती है पूर्ण
महाशिवरात्रि पर व्रत करने की मान्यता है। पुरुष और महिला इस दिन भगवान शिव का व्रत करते हैं। सुबह उठकर सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और उनको पुष्प अर्पित करते हंै। इस दिन उनका तमाम चीजों से अभिषेक भी किया जाता है। इसमें दूध, शहद, घी, भस्म, गंगाजल और दही शामिल है। इस दिन भगवान का व्रत करने से मनोकामना भी पूरी होती है। कहते हैं कि अविवाहित कन्याओं को आशीर्वाद भी मिलता है। उनको कुछ फूल भी चढ़ाना जरूरी है।

यह फूल हैं आवश्यक
शिवलिंग पर कनेर का फूल चढ़ाना काफी शुभ होता है। दुपहरिया के फूलों से भी शिव की पूजा करनी चाहिए। शिवरात्रि के दिन दूर्वा और हरसिंगार भी चढ़ाने से काफी अच्छा होता है। इससे धन में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शिवलिंग पर कमल और शंखपुष्प चढ़ाना भी काफी शुभ होता है। बेलपत्र को चढ़ाने से धन का लाभ होता है। कहते हैं कि अगर एक लाख फूल चढ़ाते हैं तो पाप भी खत्म होते हैं। चमेली और बेला का फूल चढ़ाने से भी काफी अच्छा होता है। लोगों को शिवलिंग पर शिवरात्रि के दिन यह चढ़ाना चाहिए। शमी और अलसी के फूलों को चढ़ाने से मोक्ष मिलता है। मदार और धतुरे को शिावलिंग पर चढ़ाने से आंख के रोग दूर होते हैं। बेला के फूल चढ़ाने से शादी की इच्छा पूरी होती है।

GB Singh

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com