बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ कमीने और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान इन दोनों की अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी। 25 जनवरी 2011 को सुबह साढ़े सात बजे जब इनकम टैक्स अधिकारियों ने प्रियंका के घर का दरवाजा खटखटाया
तो तौलिया लपेटे शाहिद कपूर बाहर निकले। ऐसा पहली बार नहीं था शाहिद को अक्सर प्रियंका के घर आते-जाते देखा जाता था। हालांकि एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि उन्होंने शाहिद को अपने घर कॉफी के लिए इनवाइट किया था। इसी वजह से वह वहां थे। पहली बार प्रियंका और शाहिद की मुलाक़ात विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने के समय हुई। उस दौरान शाहिद का करीना कपूर से ब्रेकअप हो गया था। ऐसे में ये खबरें आने लगी थी कि प्रियंका और शाहिद जल्द शादी करने वाले है।
अभी अभी: रेलवे स्टेशन पर मिली बम की सूचना, चारो तरफ मचा हाहाकार…
सूत्रों की माने तो शाहिद और प्रियंका ने गोवा में सगाई भी कर ली थी और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म अंजाना-अंजानी में व्यस्त हो गई। जिसके बाद रनबीर कपूर के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। फिर शाहिद से उनकी ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी।
अभी-अभी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज लेंगे मुख्यमंत्रियों की बैठक
कहा जाता है कि शाहिद ने प्रियंका को रणबीर के साथ फिल्में करने से मना किया था लेकिन उन्होंने उनकी बात को अनसुना करते हुए अंजाना-अंजानी में काम किया। शाहिद को प्रियंका की ये बात दिल पर लग गई और उन्होंने उनसे अपना रिश्ता तोड़ना ही बेहतर समझा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features