अब पीवीआर, सिनेपोलिस, फन रिपब्लिक, आईनाक्स के अलावा लालबाग का नावेल्टी सिनेमा भी 19 से दर्शकों से होगा गुलजार…

शनिवार का लॉकडाउन खुलते ही नई फिल्मों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। अब पीवीआर, सिनेपोलिस, फन रिपब्लिक, आईनाक्स के अलावा लालबाग का नावेल्टी सिनेमा भी 19 से दर्शकों से गुलजार होगा। इसमें त्योहारी सीजन पर लोग परिवार के साथ मनोरंजन कर सकेंगे। बेलबाटम पहली फिल्म होगी। इसके बाद लगातार नई करीब आधा दर्जन फिल्मों आना शुरू हो जाएंगी।

संचालकों का मानना है कि सरकार के इस निर्णय से सिनेमा उद्योग को बड़ी राहत मिली है। अभी गिने-चुने स्थानों पर पुराने सिनेमा ही चलाए जा रहे थे। फेस्टिवल सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में लॉकडाउन में छूट अच्छा कदम है। इससे नई फिल्में शो होंगी और लोगों का रुझान फिल्मों की ओर फिर से शुरू होगा। हालांकि अभी सभी सिनेमा हॉल नहीं चलेंगे। लेकिन जल्द ही इनका संचालन शुरू हो जाएगा।

चार से पांच शो चलेंगे रोजः शहर में 11 मल्टी प्लेक्स हैं। इनमें करीब 57 स्क्रीन लगी हैं। आठ सिंगल स्क्रीन हैं। चूंकि दस बजे तक ही अवसर है। ऐसे में प्लानिंग समय को लेकर करनी होगी। कोशिश होगी कि चार से पांच शो लगातार तय गाइड लाइन के अनुसार चलें जिससे बंद चल रहे सिनेमा को फिर से संजीवनी मिले।

 

19 से नए सिनेमा के संचालन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए प्रोग्राम बनाया जा रहा है। कौन से हॉल या मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन पर कौन सा सिनेमा चलाया जाएगा इसे लेकर प्रोग्राम फाइनल किए जा रहे हैं। पुराने के बजाय अब नई फिल्में जनता को देखने को मिलेंगी। पीवीआर, आईनॉक्स, सिने पोलिस, फन रिपब्लिक आदि में सिनेमा के शौकीन जुटेंगे। शो कम न होने पाएं और खर्च आसानी से निकल आए इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। नावेल्टी भी खुलने जा रहा है। नई फिल्म के साथ ही यह सिनेमाघर अपना आगाज करेगा। शनिवार का लॉकडाउन खत्म किए जाने पर प्रदेश के सीएम को संगठन की ओर से बधाई भेजी गई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com