अब Umang ऐप पर मिलेगी पुलिस स्टेशन, सरकारी राशन की दुकान, ब्लड बैंक, जैसी सरकारी दफ्तरों और दुकानों की लाइव लोकेशन….

UMANG ऐप की MapMyIndia के साथ साझेदारी हुई है। ऐसे में अब Umang ऐप पर पुलिस स्टेशन, सरकारी राशन की दुकान, ब्लड बैंक, जैसी सरकारी दफ्तरों और दुकानों की लाइव लोकेशन मिलेगी। ऐप पर इन लोकेशन की ना सिर्फ जानकारी मिलेगी, बल्कि सरकारी सर्विस सेंटर की बिल्डिंग, उनकी गलियों की जानकारी मिलेगी। साथ ही आपकी लोकेशन से सरकारी सर्विस सेंटर कितनी दूर है। इसकी भी जानकारी हासिल की जा सकेगी। ऐप पर संबंधित डायरेक्शन को टर्न ऑन किया जा सकेगा। साथ ही वॉयस और विजुअल्स का सपोर्ट मिलेगा। इससे सरकारी दफ्तरों को खोजना और उन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही नेविगेशन के दौरान ट्रैफिक और रोड सेफ्टी की भी डिटेल मिलेगी।

मिलेंगी ये सर्विस

  • UMANG ऐप पर नजदीकी सरकारी राशन की दुकान का पता लगाया जा सकेगा।
  • Damini – ‘Damini Lightning Alerts’ बिजली गिरने की सूचना देगी, जहां कुछ वक्त पहले बिजली गिर चुकी है। ऐसे इलाकों के विजुअल्स का भी अलर्ट मिलेगा।
  • ESIC – यूजर्स को ESIC सेंटर की लोकेशन मिलेगी। जैसे अस्पताल और डिस्पेंसरी को मैप पर देख पाएंगे और नेविगेट कर पाएंगे.
  • Indian Oil – नजदीकी इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की लोकेशन हासिल कर पाएंगे। साथ ही गैस स्टेशन और फ्यूल फिलिंग स्टेशन की लोकेशन जान सकेंगे।
  • NHAI: यूजर को टोल प्लाजा और टोल रेट की जानकारी हासिल कर पाएंगे।
  • नजदीकी पुलिस स्टेशन का पता लगाया जा सकेगा।
  • Meri Sadak – यूजर खराब सड़क की शिकायत कर पाएंगे।

बता दें कि UMANG ऐप केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। UMANG मोबाइल ऐप को साल 2017 में पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। UMANG ऐप पर करीब 1251 सरकारी सर्विस और करीब 20,280 यूटीलिटी बिल पेमेंट सर्विस मौजूद हैं। UMANG को 3.41 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

    • MapmyIndia के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ रोहन वर्मा (Rohan Verma) ने Umang ऐप के साथ MapMyIndia Maps और APIs की साझेदारी को खुशी का इजहार किया। साथ ही इस तरह की साझेदारी के लिए सरकार और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है

 

कैसे डाउनलोड करें UMANG ऐप

  • UMANG ऐप को 97183-97183 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इसके अलावा इसे https://web.umang.gov.in/web/#/ से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • एंड्राइड यूजर https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.umang.negd.g2c पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • iOS यूजर UMANG ऐप को https://apps.apple.com/in/app/umang/id1236448857 से डाउनलोड कर सकते हैं।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com