इलेक्ट्रॉनिक कंपनी OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए नया अपडेट किया जारी

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वनप्लस ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट ओएस अपडेट जारी किया है। अगर आप भी वनपल्स के यूजर हैं तो नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल कंपनी ने  OnePlus 11 5G स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रिलीज कर दिया है।

कब लॉन्च हुआ था OnePlus 11 5G?

वनप्लस ने भारतीय यूजर्स के लिए OxygenOS 13.1 रिलीज किया है। बता दें, OnePlus 11 5G स्मार्टफोन को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। नया डिवाइस (OnePlus 11 5G) यूजर्स के लिए एंड्रॉइड 13 बेस्ड OxygenOS 13 ऑउट ऑफ बॉक्स अपडेट के साथ लाया गया था।

OxygenOS 13.1 किन खामियों को दूर करेगा?

दरअसल OnePlus 11 5G के लिए लाया गया नया ओएस अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ लाया गया है। इसके अलावा, नए अपडेट के साथ कुछ सुधारों को भी पेश किया गया है। मालूम हो कि वनपल्स 11 5G के लिए नया ओएस अपडेट 15 जून को भी रिलीज किया गया था। हालांकि, पिछला अपडेट वनप्लस के केवल कुछ ही यूजर्स के लिए लाया गया था। OxygenOS 13.1 अपडेट के यूजर डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर पाएंगे। कंपनी ने यूजर्स के लिए OxygenOS 13.1 अपडेट की जानकारी अपने कम्युनिटी पेज के जरिए उपलब्ध करवाई है। नए अपडेट के साथ यूजर्स के लिए मोबाइल नेटवर्क कनेक्शन सुधार को पेश किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने ब्लूटुथ और वाईफाई कनेक्शन को लेकर भी सुविधा बेहतर बनाने की कोशिश की है। OnePlus 11 ओएस अपडेट को CPH2447_13.1.0.580(EX01) फर्म वेयर वर्जन के साथ लाया गया है।

कौन-से यूजर्स कर सकेंगे नया अपडेट इन्स्टॉल?

वनप्लस ने साफ किया है कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट फिलहाल केवल भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया गया है। वहीं, वनप्ल्स के दूसरे यूजर्स के लिए नया अपडेट आने वाले दिनों में रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी EU/NA रीजन में नए अपडेट को इस महीने के अंत तक रिलीज कर सकती है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com