दर्द के बिना जल्दी पीरियड लाने के लिए कारगर हैं ये चीजे

कभी-कभी ऐसा होता है कि पीरियड्स की डेट आने पर भी पेट में दर्द तो होता है लेकिन पीरियड आसानी से नहीं आते। पेट और पेट के नीचे वाले हिस्से में लगातार दर्द होता रहता है। अक्सर यह दर्द सहना मुश्किल हो जाता है। वहीं, ऐसा भी होता है कि पीरियड तो आ जाते हैं लेकिन ठीक से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता, इस वजह से और भी दर्द होने लगता है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से आसानी से पीरियड आ सकते हैं।
अदरक अदरक की तासीर गर्म होती है। आपको अगर पीरियड आसानी से नहीं आ रहे हैं, तो आप अदरक वाली चाय पी सकते हैं। दिन में 3-4 बार अदरक वाली चाय पीने से पीरियड जल्दी आ सकते हैं। धनिया धनिया भी पीरियड लाने में कारगर है। आप सूखे धनिए को गर्म पानी में उबालकर इसका पानी पी सकते हैं। इससे भी पीरियड जल्दी आने शुरू हो जाते हैं। पपीता पपीता खाने से भी पीरियड जल्दी आ जाते हैं। आपको अगर पीरियड जल्दी लाने हैं, तो पीरियड आने से ​दस दिन पहले से दिन में दो-तीन बार अनार के जूस का सेवन करना शुरू कर दें। अनानास अनानास ऐसा फल है जो शरीर में गर्मी पैदा करता है और यही चीज जल्दी पीरियड्स के लिए मददगार होती है। इसलिए जब आप पीरियड शुरू करना चाहती हैं, उसके दस दिन पहले से अनानास खाना शुरू कर दें। एलोवेरा एलोवेरा बीमारी के लिए ही नहीं बल्कि पीरियड्स को भी जल्दी लाने में मदद करता है। इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों से ताजा रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और नाश्ते से पहले इसका सेवन करें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com