दुनिया की फौजों में भारत नंबर चार पर, पाकिस्तान की ऊँची छलांग

दुनिया की फौजों में भारत नंबर चार पर, पाकिस्तान की ऊँची छलांग

फौजी ताकत के हिसाब से भारत दुनिया में चौथी सबसे बड़ी फौज बन चुका है। युद्ध हथियारों की मौजूदगी और सशस्त्र बलों की बुनियाद पर भारत, अमेरिका, रूस और चीन से पीछे है जबकि फ्रांस और ब्रिटेन भारत से पीछे हैं। दुनिया के आधुनिक बलों और फौजी ताकत का विश्लेषण करने वाले शोध संस्थान ‘ग्लोबल फायर पावर’ ने 2017 में फौजी ताकत के हिसाब से 133 देशों की जो सूची जारी की है, उसमें अमेरिका पहले की तरह इस बार भी सबसे बड़ी फौजी ताकत है।दुनिया की फौजों में भारत नंबर चार पर, पाकिस्तान की ऊँची छलांग

 

फौज के लिए जिन सैन्य हथियारों का विश्लेषण किया गया है उसमें सिर्फ पारंपरिक युद्ध हथियारों और उपकरणों को शामिल किया गया है। इसमें परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया गया है।

पाकिस्तान 13वें नंबर पर

बीबीसी संवाददाता शकील अख्तर के मुताबिक, इस सूची में बताया गया है कि पाकिस्तान दुनिया में 13वीं सबसे बड़ी फौजी ताकत है। रक्षा बलों के मामले में पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों के मुकाबले 2017 में अपनी ताकत में बढ़ोतरी की है और शीर्ष 15 देशों की सूची में जगह बना ली है। अमेरीका का रक्षा बजट 587 अरब डॉलर था जबकि चीन ने 161 अरब डॉलर रक्षा बजट के लिए रखा था। 

चीन में सक्रिय सैनिकों की संख्या 22 लाख और रिजर्व सैनिकों की संख्या 14 लाख है। उसके पास तीन हजार लड़ाकू विमान और साढ़े छह हजार टैंक हैं।
हालांकि चीन, अमेरिका और रूस से पीछे है लेकिन वह बड़ी तेजी से ऊपर आ रहा है और वह दूसरे स्थान पर आ सकता है। इसका बजट भारत से तीन गुना से भी अधिक है। भारत का रक्षा बजट 51 अरब डॉलर था।

13 लाख से अधिक सक्रिय जवान

ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक अमेरिका के पास 13 हजार से अधिक जहाज हैं जिनमें लड़ाकू, परिवहन और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। चीन के पास तकरीबन तीन हजार लड़ाकू जहाज हैं। भारत के पास लड़ाकू जहाजों की संख्या दो हजार से अधिक है। सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। इसके अलावा 28 लाख रिजर्व जवान भी हैं जो जरूरत पड़ने पर फौज की मदद कर सकती है। भारत में टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। युद्ध पोतों की संख्या तीन बताई गई है। हालांकि, इसमें से कम से कम एक युद्ध पोत समुद्र से हटा लिया गया है।

पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं

इस सूची के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का 13वां सबसे शक्तिशाली देश है। देश का रक्षा बजट सात अरब डॉलर है और सक्रिय सैनिकों की संख्या छह लाख 37 हजार है। इसके अलावा तकरीबन तीन लाख रिजर्व सैनिक भी हैं। हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट जहाजों समेत लड़ाकू जहाजों की संख्या तकरीबन एक हजार और टैंकों की संख्या तीन हजार के करीब है। पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं है लेकिन दूसरे प्रकार के समुद्री जहाजों की तादाद तकरीबन 200 है। इस सूची के अनुसार 81 लाख की आबादी वाला देश इसराइल नौवें नंबर पर है। उसके पास 650 लड़ाकू विमान और ढाई हजार से अधिक टैंक हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com