मंगलवार का राशिफल

मंगलवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मंगलवार का राशिफल

मेष:-आर्थिक मामलो में सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। मनोबल मजबूत होगा।

वृषभ:-अनजाने में हुई गलती आपको बहुत भारी पड़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। आज अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। बहनों से मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन:-आपके रहन-सहन और क्रिया-कलापों से लोग आकर्षित होंगे। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के कारण परिवार की समस्या हल नही हो पाएगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

कर्क:-दिन की उपयोगिता को समझें। आज व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। धन कोष में वृद्धि सम्भव है। 

सिंह:-लंबे समय के बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में आशातीत वृद्धि होगी। स्थाई संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे।

कन्या:- आपकी धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्ध में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। यात्रा टल सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

तुला:- आज का दिन नौकरी में बदलाव लाने वाला है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। व्यावसायिक महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक:- अपने आकर्षक व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकेंगे। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। वैवाहिक नया प्रस्ताव मिलेगा।

धनु:- कई दिनों से रुके व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ हो सकता है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। निजी जीवन में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

मकर:- आज पूंजी निवेश में लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी कार्ययोजना और निर्णय में सुधार करना जरूरी है। बुरी संगति से अपयश होगा। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध बढ़ेगा। 

कुम्भ:-अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी और बहनों के बीच चल रहे मनमुटाव से परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। 

मीन:-आज के दिन किसी को पैसे उधार न दें। संतों का सान्निध्य मिलेगा। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए निवेश से लाभदायी परिणाम मिलेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। यात्रा हो सकती है।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com