राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे गणपति, किसे मिलेगा खुशियों का वरदान

बुधवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगे गणपति, किसे मिलेगा खुशियों का वरदान

मेष:-अपने परिवार की समस्या का समय पर निराकरण करें। आप की सूझबूझ से व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य होंगे।

वृष:-आपकी आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। संतान की ओर से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। अनावश्यक खर्चीले कार्यों से दूर रहें। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन:- दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें। कार्यसिद्धि से प्रबल आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुरी आदतों पर अंकुश जरूरी है।

कर्क:-नौकरी में आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के प्रयास करेंगे। मनोबल में वृद्धि होने के कारण तनाव में कमी होगी। पेट से संबंधित रोग उभर सकता है।

सिंह:-अकस्मात किसी बड़े खर्च की आशंका है। समाज में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा। वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। धर्म-कर्म में समय बीतेगा।

कन्या:-कार्यक्षेत्र में सुकर्मों के कारण लाभकारी परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निर्णय बदलने होंगे।

तुला:-कार्यस्थल पर जोखिम-जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से भेंट के कारण आपके लाभ में वृद्धि  होगी। वैवाहिक प्रयास में सफलता के योग हैं।

वृश्चिक:-परिवारिक मतभेद समाप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मनोबल बढ़ेगा। संतान सुख सम्भव है। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक संबंध मधुर एवं प्रगाढ़ होंगे।

धनु:-बिना सोचे-समझे किए कार्य नुकसान देंगे। दिन उत्साहवर्धक एवं मनोरंजनमय रहेगा। कई दिनों के रुके कार्य पूर्ण होने के अवसर हैं। लंबे समय के बाद किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

मकर:-व्यस्तता के कारण आप परिवार को नजरअंदाज कर रहे हैं। साझेदारी में लाभदायक सौदे होंगे। जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

कुंभ:-आजीविका के क्षेत्र में लाभदायक योग बनेगा। कार्यस्थल पर शुभचिंतकों का मार्गदर्शन आपकी समस्याओं को हल करेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। शीत सम्बंधित रोग से ग्रसित रहेंगे।

मीन:-आज कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। क्रोध व शीघ्रता का त्याग कर विवेक से काम लें। लापरवाही न करें। आलस त्यागें। दूसरों की निंदा करने से बचें।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com