11 अगस्त दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके गृहों के योग

’11 अगस्त दिन शुक्रवार का राशिफल, आज आपका दिन मगलमय हो’11 अगस्त दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके गृहों के योग

आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…..

मेष:- भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। विवाद को हल करने का साहस आएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का योग। जरूरी वस्तु क्रय करेंगे।

 
वृषभ:- व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण की संभावना बनती है।
 
मिथुन:- धनलाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। भागदौड़ अधिक होगी।
 
कर्क:- आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। संतान की प्रगति होगी। आलस्य बिलकुल नहीं करें। सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
सिंह:- मन में उल्लास व जोश रहेगा जो आपके कार्य तथा व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
 
कन्या:- पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखना चाहिए। लाभकारी प्रेरणाएं मिलेंगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।

तुला: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक:- आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।
 
धनु:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

मकर:- आपके कार्य की वृत्ति व्यावहारिक होने के साथ मानसिक श्रम प्रधान होना चाहिए। सोचे हुए सभी कार्यों में शुभ परिणाम अपेक्षित हैं।

कुंभ:- प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
मीन:- विपरीत परिस्थिति के कामों में सफलता की संभावना बनेगी। कार्य व्यवसाय की गति उत्तम होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com