रोज सुबह चार बजे से साढ़े नौ बजे तक नाश्ते का ठेला लगाते हैं MBA कपल, पढ़े दिल को एक सुकून देने वाली ये कहानी

आज के समय में भी कई ऐसी कहानियां हैं जो दिल को छू जाती हैं और दिल को एक सुकून भी दे जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। जी दरअसल यह कहानी है अंकुश और अश्विनी की। दोनों एक बहुत ही प्यारे कपल है और यह जो काम करते हैं वह आपको इन्हे सेल्यूट करने पर मजबूर कर देगा। इन दोनों के काम को जानने के बाद आप भी कहेंगे कि इन्सानियत अभी भी जिन्दा है।

जी दरअसल दोनों वेल एजुकेटेड और वेल सेटल्ड हैं लेकिन अपनी होम मेड यानी घरेलू काम करने वाली बाई के लिए एक बड़ा काम करते हैं। दोनों रोज सुबह चार बजे से साढ़े नौ बजे तक कांदीवली स्टेशन (मुंबई) के बाहर, सुबह का नाश्ता बेचते हैं। जी हाँ, दोनों अपनी काम वाली बाई के हाथ से बना नाश्ता कांदीवली स्टेशन (मुंबई) के बाहर बेचते हैं। नाश्ता बेचने के बाद दोनों अपने काम पर जाते हैं। वैसे यह दोनों दम्पति MBA हैं और दोनों के पास अच्छी नौकरी भी है लेकिन फिर भी दोनों अपनी बाई के लिए सुबह नाश्ता बेचते हैं।

वह अपनी बाई के लिए यह काम इसलिए कर रहे हैं ताकि वह अपने बीमार पति का इलाज अच्छी तरह करा सके। इसके अलावा वह चाहते हैं कि उनकी बाई के बच्चों की पढ़ाई, बिना किसी से मदद माँगे अच्छे ढंग से हो सके। जी दरअसल यह कपल हर सुबह आपको कांदीवली स्टेशन के बाहर , सरोवर रेस्टोरेंट के पास ठेले पर दिखाई देगा। इनके ठेले पर इडली, पाव, बन मशका, पोहा इत्यादि मिलता है। वाकई में यह कपल अमेजिंग है बॉस।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com