लुकाछुपी खेल खेल रहा था मासूम, सिर पर गिरा पब्लिक टॉयलेट का पिलर और हो गई...

लुकाछुपी खेल खेल रहा था मासूम, सिर पर गिरा पब्लिक टॉयलेट का पिलर और हो गई…

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में लुकाछुपी खेलते हुए आठ साल के मासूम के ऊपर सार्वजनिक शौचालय का सिमेंट का पिलर गिर गया। हादसे के बाद मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त मनीष (8) के रूप में हुई है।लुकाछुपी खेल खेल रहा था मासूम, सिर पर गिरा पब्लिक टॉयलेट का पिलर और हो गई...

हादसा दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, दिल्ली सरकार के जनसुविधा परिसर में हुआ। परिवार का आरोप है कि पिछले साल ही इस शौचालय का निर्माण किया गया था। तिलक नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मासूम मनीष परिवार के साथ श्याम नगर, तिलक नगर जेजे कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता गोपाल, मां पूनम व दो भाई-बहन हैं। मनीष पास के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था।

शुरु हुई छानबीन

स्कूल की छुट्टियां होने के कारण सोमवार सुबह वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के जन सुविधा केंद्र में लुकाछुपी खेल रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर दीवार के साथ खड़ा सिमेंट का पिलर गिर गया। हादसे में मनीष बुरी तरह जख्मी हो गया।

सूचना मिलने के बाद परिजन मनीष को पहले गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गए, वहां से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर डीडीयू में मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों उसका शव लेकर घर आ गए।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने शौचालय का निर्माण करने वाली कंपनी पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com