सीएम योगी ने आज संतकबीर नगर को 219 करोड़ की 106 परियोजनाओं की सौगात दी … 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आएंगे। गोरखनाथ मंदिर में कुछ देर रहने के बाद कुशीनगर रवाना हो जाएंगे। वहां दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस गोरखपुर आएंगे और गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार की सुबह जनता दर्शन के बाद वह देवरिया रवाना होंगे। मुख्यमंत्री महराजगंज भी जा सकते हैं। हालांकि देवरिया व महराजगंज का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

कुशीनगर में दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद संतकबीरनगर से महाराणा प्रताप पालिटेक्निक स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और पूजन-अर्चन के बाद कुशीनगर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कुशीनगर के कप्तानगंज एवं सेवरही में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दोनों स्थानों पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। शाम पांच बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में रविवार की शाम को अधिकारियों के साथ बाढ़ बचाव एवं विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में होंगे शामिल

सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के देवरिया एवं महराजगंज जाने की संभावना है। हालांकि इन दोनों जिलों का कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है लेकिन प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं से मुख्यमंत्री के लखनऊ रवाना हो जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री रविवार को संतकबीर नगर में 244.94 करोड़ की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें 219.52 करोड़ की खलीलाबाद तहसील के बनकटिया गांव स्थित नवनिर्मित जिला कारागार समेत 106 परियोजनाओं का लाेकार्पण करेंगे। जबकि 25.42 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com