20 अप्रैल को साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा, कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा..

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को पड़ेगा। इसी दिन वैशाख मास की अमावस्या भी है। साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मेष और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। ऐसे में स्वाभाविक है कि इस ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा मेष राशि के जातकों पर पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। यानी ग्रहण की पूरी अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसका सूतक भी अमान्य होगा। कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण- साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को लगेगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों पर पड़ सकता है। साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात करें तो यह शनिवार, 14 अक्टूबर, 2023 को लगेगा। यह ग्रहण पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगा। क्योंकि इस वर्ष का कोई भी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, दोनों ग्रहणों के दौरान सूतक काल अमान्य रहेगा। साल का पहला सूर्यग्रहण इन राशियों के लिए लाभकारी- मेष राशि के जातकों पर इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों पर भी इस सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण वृष, मिथुन, धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा इन राशियों के जातक रहें सतर्क- मेष राशि: साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। मानसिक पीड़ा के साथ शारीरिक पीड़ा भी इस दौरान आपके जीवन में बढ़ सकती है और आपको अपनी नौकरी और व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शायद अनुकूल न हो। इस दौरान आपके चल रहे काम में नुकसान हो सकता है और आपको कई तरह के प्रतिकूल परिणामों का भी सामना करना पड़ सकता है। यह अनुशंसा की जाती है कि आप अपना संयम बनाए रखें और धैर्य से काम लें। कन्या राशि– तीसरी राशि जिसके लिए यह सूर्य ग्रहण खतरनाक हो सकता है वह कन्या है। यह ग्रहण कन्या राशि के आठवें भाव में पड़ रहा है। ऐसे में मानसिक तनाव बढऩे, निराशा और व्यापार तथा कार्यक्षेत्र में असफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह भी सलाह दी जाती है कि आप इस दौरान धैर्य से काम लें।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com