काजोल की हंसी आज भी दर्शकों का दिल जीत लेती है, आज है 43 वां जन्मदिन

लखनऊ: अपनी एक्टिंग व भोली सी हंसी के लिए पहचाने जाने वाली बॉलीवुड अदाकार काजोल देवगन आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। 5 अगस्त सन 1974 को जन्मी काजोल का फिल्मी करियर काफी अच्छा रहा। हालंकि उन्होंने शादी के लिए फिल्में करना कम कर दी, पर अभी बालीवुड में उनके अभिनय का लोहा हर कोई मानता है।


फिल्मी दुनिया से काजोल का पहले से नाता रहा है। क्योंकि काजोल की नानी शोभना सर्म भी एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं। लेकिन बॉलीवुड में कामयाबी उन्हें खुद के दम पर मिली है। काजोल ने अपना फिल्मी सफर फिल्म बेखुदी से शुरू किया जिसमें उन्होंने राधिका नाम की युवजी का किरदार निभाया था। इसके बाद काजोल को शाहरुख और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म बाजीगर में काम किया और इसी फिल्म से काजोल के सितारे बुलंद होते चले गये। काजोल ने जिस दौरान अपनी पहली फिल्म साइन की थीए तब उनकी उम्र 16 साल थी। वह स्कूल में पढ़ रही थीं लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इतनी कम उम्र में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।
1994 से शुरु हुई थी प्रेम कहानी
काजोल की जिंदगी में प्यार की शुरुआत 1994 से गुण्डाराज के सेट पर हुई थीए जिसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगन की शादी हुई। उनकी एक बेटी न्यासा और बेटा युग है। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था।

शाहरूख व काजोल की कैमिस्ट्री आज भी सिर चढ़कर बोलती है
काजोल और किंग खान शााहरुख की कैमिस्ट्री आज भी दर्शकों के सिर चढ़त कर बोलती है। तभी तो दोनों की साथ की गयी हर फिल्म हिट जाती है। बाजीगर से लेकर करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गमश्, माई नेम इज खान सुपरहिट रही हैं। काजोल फिल्मों के अलावा समाजिक कार्यो में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेती है। खास कर वह महिलाओ के लिए काफी काम करती है। उनको कविताएं लिखने और साइंस पर बेस डरावने नॉवल पढऩे का काफी शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है। आज भी दर्शक काजोल को उसी अंदाज से पसंद करते हैं, जैसे कि पहले।

अगर आपभी काजोल को बर्थडे पर बधाई देना चाहते हैं, तो उनके इस टिवट्र आईडी पर बधाई दे सकते हैं।
KajolAtUN

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com