Achievement: यूपी की इस महिला आईपीएस ने देश का सिर गर्व से किया ऊंचा, जानिए क्यों!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की महिला आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने एक बार फिर देश, प्रदेश व यूपी पुलिस का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। अपर्णा ने यह काम दुनिया की 8वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लू पर फतह कर हासिल की है।


इसी के साथ वो भारत की पहली ऐसी महिला बन गईं हैं जिन्होंने माउंट मनास्लू पर भारतीय तिरंगा फहराया है। उनको आईपीएस असोसिएशन समेत देशभर से लोग बधाइयां दे रहे हैं। मनास्लू की चोटी 8156 मीटर ऊंची है। अपर्णा कुमार इस समय यूपी में पीएसी के डीआईजी पद पर हैं।

वो संजय कुमार की पत्नी हैं।उहोंने पिछले साल 17 जनवरी 2016 को माउंट एवरेस्ट फतह किया था। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला आईपीएस का खिताब भी अपर्णा कुमार के पास ही है।

उनके नाम अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन 17 हजार फीट पर भी तिरंगा फहराने का कीर्तिमान दर्ज है। इसी 12 सिंतबर को अपर्णा 12000 फीट ऊंचाई पर स्थित मनास्लू के बेस कैंप तक पहुंच गई थीं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com